रेवाड़ी | भीषण गर्मी के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला : सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7 से 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

रिपोर्टर: नितिन यादव
| हरियाणा
रेवाड़ी जिले के उपायुक्त (DC) अभिषेक मीना (IAS)
रेवाड़ी जिले के उपायुक्त (DC) अभिषेक मीना (IAS)

रेवाड़ी  जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। उपायुक्त रेवाड़ी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक 20 मई 2026 से अगले आदेशों तक सभी स्कूल सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। प्रशासन ने यह फैसला विद्यार्थियों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि तेज धूप और गर्म हवाओं से बच्चों को राहत मिल सके।

यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी के पत्र के संदर्भ में जारी किया गया है और इसकी प्रति संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

भीषण गर्मी के बीच स्कूल समय में बदलाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश की प्रति

भीषण गर्मी के बीच स्कूल समय में बदलाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश की प्रति

जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच इस फैसले का अभिभावकों और विद्यार्थियों ने स्वागत किया है।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोहतक गौड़ कॉलेज में छात्र गुटों में चले लाठी-डंडे | 2 युवक गंभीर घायल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल : कॉलेज पार्किंग में हिंसा से तनाव

नितिन यादव
|
रोहतक के गौड़ कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प दो छात्र घायल
रोहतक के गौड़ कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प दो छात्र घायल
रोहतक  शहर के गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में मंगलवार सुबह छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें लाठी-डंडों का खुलकर इस्तेमाल हुआ। इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कॉलेज की पार्किं...
Continue Reading

सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान

नितिन यादव
|
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
सिरसा  डबवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किसान संगठनों और पुलिस के बीच एक रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। यह मामला बैंक लोन और वसूली प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के दौरान पुल...
Continue Reading

भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी

नितिन यादव
|
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
भिवानी  तोशाम क्षेत्र के खानक गांव में माइनिंग यूनिट, स्टोन क्रैशर, टायर पायरोलिसिस प्लांट और हॉट मिक्स प्लांट की संयुक्त जांच के दौरान प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया। जांच का नेतृत्व तोशाम एसडीएम संदीप कुमार ने किया। इस कार्रवाई में...
Continue Reading
Advertisement

Trending