भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी

रिपोर्टर: नितिन यादव
| हरियाणा
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए

भिवानी  तोशाम क्षेत्र के खानक गांव में माइनिंग यूनिट, स्टोन क्रैशर, टायर पायरोलिसिस प्लांट और हॉट मिक्स प्लांट की संयुक्त जांच के दौरान प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया। जांच का नेतृत्व तोशाम एसडीएम संदीप कुमार ने किया। इस कार्रवाई में दो ओवरलोड ट्रकों का चालान कर 66 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

जांच अभियान जिला प्रशासन के आदेशों और मानवाधिकार आयोग में हुई सुनवाई के बाद शुरू किया गया। ग्राम पंचायत खानक द्वारा पर्यावरण प्रदूषण और नियम उल्लंघन की शिकायतों के आधार पर यह संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम में बीडीपीओ, क्षेत्रीय अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला खनन अधिकारी, एसएचओ सहित HSIIDC के वरिष्ठ अधिकारी और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खनन गतिविधियों, ब्लास्टिंग प्रक्रिया, धूल नियंत्रण व्यवस्था और वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच की। विशेष रूप से टायर पायरोलिसिस प्लांट को लेकर दिए गए बंदी आदेशों की अनुपालना की समीक्षा की गई और यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी प्रकार की अवैध यूनिट सक्रिय न हो।

ब्लास्टिंग गतिविधियों के दौरान ध्वनि और कंपन से ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं पर भी टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में यह देखा गया कि ब्लास्टिंग निर्धारित समय दोपहर 1 से 3 बजे के बीच ही हो और पर्यावरण मानकों का पालन किया जाए।

अधिकारियों ने खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर ओवरलोडिंग, वैध परमिट और पर्यावरण मानकों की भी जांच की। इस दौरान दो ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई करते हुए चालान किए गए। साथ ही धूल नियंत्रण के लिए पानी के छिड़काव और अन्य व्यवस्थाओं को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि खानक क्षेत्र में खनन गतिविधियों के दौरान पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कदम उठाए जाएंगे।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोहतक गौड़ कॉलेज में छात्र गुटों में चले लाठी-डंडे | 2 युवक गंभीर घायल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल : कॉलेज पार्किंग में हिंसा से तनाव

नितिन यादव
|
रोहतक के गौड़ कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प दो छात्र घायल
रोहतक के गौड़ कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प दो छात्र घायल
रोहतक  शहर के गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में मंगलवार सुबह छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें लाठी-डंडों का खुलकर इस्तेमाल हुआ। इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कॉलेज की पार्किं...
Continue Reading

सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान

नितिन यादव
|
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
सिरसा  डबवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किसान संगठनों और पुलिस के बीच एक रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। यह मामला बैंक लोन और वसूली प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के दौरान पुल...
Continue Reading

कक्षा में मोबाइल इस्तेमाल पर शिक्षा विभाग सख्त | हरियाणा में बड़ा फैसला : शिक्षकों के लिए नई गाइडलाइन जल्द

नितिन यादव
|
हरियाणा में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
हरियाणा में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
हरियाणा  प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के माहौल को और अधिक अनुशासित और प्रभावी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में यह तय किया गया है कि अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक कक्षा के दौरान मोबाइल फोन का उ...
Continue Reading
Advertisement

Trending