ज़िला
महेंद्रगढ़ | नसीबपुर हमले का वांटेड आरोपी गिरफ्तार : फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ी भी जब्त
नारनौल जिला पुलिस महेंद्रगढ़ ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नसीबपुर जानलेवा हमले के मामले में वांटेड आरोपी वासु निवासी खायरा को उसके साथी विपिन निवासी सराय बहादुर सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशों पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने यह कार्रवाई 17-18 मई की देर रात गश्त के दौरान आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में की। पुलिस ने एक संदिग्ध गाड़ी को रुकवाकर जांच की, जिसमें आरोपियों द्वारा फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने का खुलासा हुआ।
जांच में पता चला कि गाड़ी आरोपी विपिन की थी, जिसे पुलिस ने तुरंत कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी विपिन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी वासु को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यह मामला 17 दिसंबर को थाना शहर नारनौल क्षेत्र के नसीबपुर गांव में हुए जानलेवा हमले से जुड़ा है। शिकायतकर्ता नरेंद्र निवासी डोहर कलां ने आरोप लगाया था कि उसके भाई विक्रांत पर बाबा जेठू वाला मंदिर के पास लोहे की रॉड, डंडों और अवैध हथियारों से सुनियोजित हमला किया गया था।
घटना के बाद पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए थे। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस इससे पहले भी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों और संगठित अपराध में शामिल अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान
भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी
कक्षा में मोबाइल इस्तेमाल पर शिक्षा विभाग सख्त | हरियाणा में बड़ा फैसला : शिक्षकों के लिए नई गाइडलाइन जल्द
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद