नारनौल। राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान से युवाओं की आवाज़ होगी बुलंद : शिक्षा व्यवस्था में सुधार और रोजगार की गारंटी पर जोर-राव नरेंद्र सिंह

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
नारनौल में छात्रों के साथ संवाद करते हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह।
नारनौल में छात्रों के साथ संवाद करते हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह।

नारनौल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह ने नारनौल में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आकांक्षाओं को सुना।

इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा शुरू किया गया “छात्रों की गूंज” अभियान देश के विद्यार्थियों की आवाज़ को सुनने और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने का राष्ट्रीय अभियान है।

इसका उद्देश्य केवल समस्याएं गिनाना नहीं, बल्कि छात्रों के अनुभवों के आधार पर भविष्य की शिक्षा नीति तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी पेपर लीक, बढ़ती कोचिंग फीस व उसपे 18% GST का बोझ, शिक्षा के निजीकरण, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, बेरोज़गारी, मानसिक तनाव और छात्र आत्महत्याओं जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि केवल 22 लाख NEET अभ्यर्थियों के परिवार ही हर वर्ष लगभग ₹1.32 लाख करोड़ अपनी तैयारी पर खर्च करते हैं, जबकि केंद्र सरकार का शिक्षा बजट लगभग ₹1.4 लाख करोड़ है। इतना ही नहीं, NEET, JEE, SSC, UPSC और RRB जैसी शीर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर देश के परिवार हर वर्ष लगभग ₹3.5 लाख करोड़ खर्च करते हैं, जो केंद्र सरकार के शिक्षा बजट का लगभग तीन गुना है। करोड़ों परिवार अपनी जीवनभर की कमाई बच्चों की शिक्षा पर लगा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद रोजगार की कोई गारंटी नहीं है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज की शिक्षा व्यवस्था युवाओं को आगे बढ़ाने के बजाय “रिजेक्शन सिस्टम” बन गई है। उन्होंने कहा कि लगभग 3,000 विद्यार्थियों में केवल 1 IAS, 30 IIT और 180 डॉक्टर बन पाते हैं, जबकि बाकी लाखों युवाओं को असफलता, तनाव और अनिश्चित भविष्य का सामना करना पड़ता है। रोजगार की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है, जहां 1,000 विद्यार्थियों में केवल 12 को ही वेतन वाला औपचारिक रोजगार मिलता है, 691 युवा असंगठित एवं असुरक्षित कार्यों में काम करने को मजबूर हैं तथा 297 युवा बेरोजगार या बिना किसी काम के हैं। उन्होंने कहा कि आज 80 प्रतिशत इंजीनियर भी अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार से वंचित हैं।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी का स्पष्ट संदेश है कि “भारत का भविष्य उसके युवा हैं। उनकी सफलता ही देश की सफलता है और उनकी रक्षा करना देश की जिम्मेदारी है।” शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जो छात्रों को बड़े सपने देखने का अवसर दे, उनके सपनों को पूरा करने में मदद करें, कम लागत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराए तथा निष्पक्ष परीक्षाओं और सम्मानजनक रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक छात्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और “छात्रों की गूंज” अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की आवाज़ को गांव-गांव, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और विश्वविद्यालयों से लेकर सड़क और सदन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। राव नरेंद्र सिंह ने सभी छात्रों से इस अभियान से जुड़कर अपनी आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। रक्तवीर प्रदीप सैनी ने बुजुर्ग मरीज के लिए किया रक्तदान : एबी पॉजिटिव रक्त की कमी के बीच मानवता की मिसाल | नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप की तत्पर पहल

रामचन्द्र सैनी
|
सिविल अस्पताल नारनौल में रक्तदान करते प्रदीप सैनी।
सिविल अस्पताल नारनौल में रक्तदान करते प्रदीप सैनी।
नारनौल। नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप, नारनौल की आपातकालीन रक्त सेवा के तहत एक बार फिर मानवता की मिसाल देखने को मिली। सिविल अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज के लिए एबी पॉजिटिव (AB+) रक्त की तत्काल आवश्यकता होने पर संस्था के रक्तवीर प्रदीप सैनी ने अ...
Continue Reading

नारनौल । एक वोट से चुनाव हारने वाली रेणु दहिया बनीं सैनी सभा की कार्यकारी महासचिव : जयसिंह का इस्तीफा सर्वसम्मति से स्वीकार

रामचन्द्र सैनी
|
कार्यकारी महासचिव नियुक्त होने के बाद रेणु दहिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते सैनी सभा के पदाधिकारी।
कार्यकारी महासचिव नियुक्त होने के बाद रेणु दहिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते सैनी सभा के पदाधिकारी।
नारनौल । शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था सैनी सभा में महासचिव पद को लेकर चल रही स्थिति का शनिवार को पटाक्षेप हो गया। 24 मई को हुए चुनाव में महज एक वोट से पराजित हुईं रेणु दहिया को कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से कार्यकारी महासचिव नियुक्त कर दिया। यह निर्णय...
Continue Reading

नारनौल | जिला बार एसोसिएशन को रुपये 21 लाख की सौगात : लेबर कोर्ट स्थापना के प्रयास का आश्वासन

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के न्यू बार रूम में आज माननीय चौधरी धर्मवीर सिंह, सांसद (भिवानी–महेंद्रगढ़), ने अधिवक्ताओं से सौजन्य भेंट एवं संवाद किया। इस अवसर पर उनके साथ श्री यतेंद्र राव, जिला अध्यक्ष, महेंद्रगढ़ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ज...
Continue Reading
Advertisement

Trending