ज़िला
नांगल चौधरी | मेघोत बिंजा और मेघोत हाला में जागरूकता अभियान : पुलिस ने नशा मुक्ति और नए कानूनों की दी जानकारी
नांगल चौधरी | डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत गठित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के गांव मेघोत बिंजा और मेघोत हाला का दौरा कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों और नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और लोगों को कानूनी अधिकारों व जिम्मेदारियों के प्रति सजग करना रहा।

गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण और पुलिस टीम
पुलिस टीम ने मेघोत बिंजा के बस स्टैंड और मेघोत हाला में सरपंच के घर के पास ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इस दौरान सभी वर्गों के लोगों, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया और इसके शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

नशा तस्करों की सूचना देने की अपील करते पुलिस अधिकारी
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जो लोग नशे की लत छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, पुलिस उनकी हरसंभव सहायता करेगी। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि वे नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
ग्रामीणों को नशे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा पुलिस टीम ने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जैसे नए आपराधिक कानूनों के बारे में सरल भाषा में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर गांव मेघोत बिंजा के सरपंच मनोज, मेघोत हाला के सरपंच प्रतिनिधि सहित दोनों गांवों के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।
नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
नांगल चौधरी | आज सरपंचों ने खोला पुलिस के खिलाफ मोर्चा : युवकों को उठाने का आरोप | पैसों की मांग का दावा | एसपी को शिकायत
महेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद