नांगल चौधरी | हरियाणा सरकार की गौसंवर्धन योजना के तहत तीन दिवसीय दुग्ध प्रतियोगिता आयोजित : दौंगली के रमेश चंद की गाय रही प्रथम

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नांगल चौधरी
गाय के साथ पशुपालक रमेश चंद।
गाय के साथ पशुपालक रमेश चंद।

नांगल चौधरी। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गौसंवर्धन स्कीम’ के तहत राजकीय पशु चिकित्सालय, कमानियां में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ नसीब सिंह के मार्गदर्शन व उपमंडलीय अधिकारी डा. रोहताश की मौजूदगी में हरियाणा नस्ल की गायों के लिए 1 से 3 जून तक तीन दिवसीय दूग्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

डा. रोहताश ने बताया कि इस दूग्ध प्रतियोगिता मुख्य उद्देश्य स्वदेशी पशु नस्लों के संरक्षण, संवर्धन और पशुपालकों को उत्कृष्ट पशुपालन पद्धतियों के प्रति प्रोत्साहित करना है।

पशु चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि इस तीन दिवसीय दुग्ध प्रतियोगिता में क्षेत्र के अनेक पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में गांव दौंगली के रमेश चंद पुत्र बलबीर की हरियाणा नस्ल की गाय ने सर्वाधिक 12.78 किलोग्राम दूध देकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व गांव खातोली अहीर निवासी मनीषा धर्मपत्नी संजय कुमार की गाय ने 10.91 किलोग्राम दुग्ध उत्पादन के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

डॉ धनीराम ने पशुपालकों से कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पशुपालकों के कल्याण और स्वदेशी नस्लों के विकास के लिए अनेक हितकारी योजनाएं व स्कीमें संचालित की जा रही हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे इन सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि डेयरी उद्योग को और अधिक सुदृढ़ तथा आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

इस अवसर पर वीएलडीए विनोद कुमार, रविंद्र व कर्मवीर सेन एनिमल अटेंडेंट मौजूद थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। सीमा यादव ने खोले सोशल मीडिया के खतरनाक जाल के राज : बेटियों को किया सतर्क | वंदना यादव ने मोमेंटो देकर किया सम्मान

मंजीत सोनी
|
सीमा यादव को मोमेंटो देकर सम्मानित करतीं वंदना यादव।
सीमा यादव को मोमेंटो देकर सम्मानित करतीं वंदना यादव।
नांगल चौधरी। सरस्वती पब्लिक स्कूल भोजावास में चल रहे आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर-2026 में बुधवार का दिन जागरूकता और प्रेरणा के नाम रहा। शिविर में जीव विज्ञान व्याख्याता, जिला प्रशिक्षक एवं किशोर शिक्षा परामर्शदाता सीमा ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | पुलिस का सख्त पहरा : राव तुलाराम चौक पर नाकाबंदी | संदिग्ध वाहनों की गहन जांच

रामपाल फ़ौजी
|
राव तुलाराम चौक पर नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच करती नांगल चौधरी पुलिस।
राव तुलाराम चौक पर नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच करती नांगल चौधरी पुलिस।
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नांगल चौधरी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक के दिशा-निर्देशों के तहत राव तुलाराम चौक पर नाकाबं...
Continue Reading

नांगल चौधरी | पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार : नांगल चौधरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई | दोहरे हत्याकांड के कारणों की जांच जारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
नांगल चौधरी | थाना क्षेत्र के गांव ढाणी ठाकरान में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने का आरोप है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताक...
Continue Reading
Advertisement

Trending