ज़िला
नांगल चौधरी | दो घंटे से अधिक लगातार बारिश : खेत हुए लबालब | यादव सभा फ्लाईओवर के नीचे भरा पानी
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में बुधवार को करीब दो घंटे से अधिक समय तक लगातार हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बरसात राहत लेकर आई है। खेतों में पानी भर जाने से खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद है।

लगातार बारिश का असर कस्बे के विभिन्न हिस्सों में भी देखने को मिला। यादव सभा के पास स्थित फ्लाईओवर के नीचे वर्षा का पानी जमा हो गया, जिससे कुछ समय के लिए जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि, बारिश के बीच लोगों ने मौसम का आनंद भी लिया।
किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खेती के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचने से फसलों की बढ़वार बेहतर होने की संभावना है और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि यदि जल निकासी व्यवस्था सुचारु रहे तो बरसात का लाभ अधिक मिलेगा और जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
नांगल चौधरी। नागरिक जल्द बीएलओ को जमा करें गणना प्रपत्र : एसडीएम उदय सिंह ने किया बूथों का औचक निरीक्षण | योग्य मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे
नांगल चौधरी | सबसे व्यस्त टी-पॉइंट पर बढ़ी अव्यवस्था : अतिक्रमण और सड़क किनारे पार्किंग से दिनभर जूझ रहे राहगीर
नांगल चौधरी। NH-148B हाईवे पर बड़ा हादसा : कोटपूतली साइड से अंबाला जा रहा JK सुपर सीमेंट से भरा ट्रक नहर में गिरा | चालक सुरक्षित
-
नारनौल22 hours agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल16 hours agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली6 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार