ज़िला
नांगल चौधरी | गांव आंतरी में वीबी-जी राम जी योजना का शुभारंभ : पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नांगल चौधरी | महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी खंड के गांव आंतरी में गुरुवार को ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण’ के तहत जिला स्तरीय जन सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान ‘वीबी-जी राम जी’ योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने शिरकत की। उन्होंने योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में योजना के तहत 125 दिनों के ग्रामीण रोजगार की गारंटी की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर अतिथियों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत आंतरी की सरपंच श्रीमती मुनेश कुमारी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ईशान शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल नागर सहित विभागीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
नांगल चौधरी । कुलताजपुर वायरल वीडियो मामला : परिवार और सरपंच आमने-सामने | पुलिस ने दोनों पक्षों को किया पाबंद
नांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद
नांगल चौधरी । वीबी-जी राम जी योजना का शुभारंभ : ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी
-
नारनौल2 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
नांगल चौधरी5 hours agoनांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद
-
नारनौल2 days agoनारनौल। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ | महेंद्रगढ़ में 4.15 करोड़ से बने 5 अमृत सरोवरों का भी हुआ लोकार्पण