नांगल चौधरी | विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं लोक कल्याण मेले में उमड़ी भीड़ : सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
नांगल चौधरी के अंबेडकर भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन
नांगल चौधरी के अंबेडकर भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन

नांगल चौधरी | अंबेडकर भवन, नगर पालिका प्रांगण में बुधवार को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।

कार्यक्रम में एसडीएम उदय सिंह, बीडीपीओ अशोक कुमार, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेन्द्र राव तथा चेयरमैन कर्मपाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लोगों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

अपने संबोधन में डॉ. यतेन्द्र राव ने महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, एजुकेशन लोन, स्वरोजगार योजनाओं तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

मेले में पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना सहित अनेक योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने जानकारी प्राप्त कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। मेले का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना रहा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | आज लगेगा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं लोक कल्याण मेला : तैयारियां जोरों पर

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी में आज विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और जन कल्याण मेला
नांगल चौधरी में आज विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और जन कल्याण मेला
नांगल चौधरी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज 17 जून को अंबेडकर भवन, नगर पालिका प्रांगण, नांगल चौधरी में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं जन कल्याण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं तथा आयोजन स्थ...
Continue Reading

नांगल चौधरी। सैदअलीपुर में आर्य समाज के आठ दिवसीय युवा शिक्षा एवं संस्कार शिविर का तीसरा दिन संपन्न : स्वामी हंसानंद हंस ने युवाओं को दिया जीवन-दर्शन का संदेश

मंजीत सोनी
|
सैदअलीपुर में आयोजित युवा शिक्षा एवं संस्कार शिविर में युवाओं को संबोधित करते स्वामी हंसानंद हंस।
सैदअलीपुर में आयोजित युवा शिक्षा एवं संस्कार शिविर में युवाओं को संबोधित करते स्वामी हंसानंद हंस।
नांगल चौधरी। गांव सैदअलीपुर में आर्य समाज के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय युवा शिक्षा एवं संस्कार शिविर का तीसरा दिन मंगलवार को वैदिक ज्ञान, आत्मचिंतन और प्रेरणादायक शिक्षाओं के साथ संपन्न हुआ। 14 जून से शुरू होकर 21 जून तक चलने वाले इस शिविर में क...
Continue Reading

नांगल चौधरी | झमाझम बारिश से बदला मौसम : 17 जून तक भारी बारिश का अलर्ट | किसानों को बिजाई रोकने की सलाह

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी में बारिश के बाद हाईवे पर जलभराव और सुहावना मौसम
नांगल चौधरी में बारिश के बाद हाईवे पर जलभराव और सुहावना मौसम
नांगल चौधरी | दक्षिण हरियाणा में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। नांगल चौधरी, नारनौल तथा आसपास के क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक हुई लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई...
Continue Reading
Advertisement

Trending