ज़िला
चंडीगढ़ | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 46 न्यायिक अधिकारियों के तबादले | कई जिलों में नई नियुक्तियां | 1 मई से लागू होंगे आदेश
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रदेश में न्यायिक प्रशासन को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए 46 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 23 अप्रैल 2026 को जारी किए गए, जो 1 मई 2026 से प्रभावी होंगे।
जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों में जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों (ADJ) का स्थानांतरण किया गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, पानीपत, अंबाला, पंचकूला, रेवाड़ी, सिरसा, झज्जर और नारनौल सहित कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
आदेश के तहत वाणी गोपाल शर्मा को गुरुग्राम से पानीपत जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि नरेंद्र सूरा को नारनौल से गुरुग्राम भेजा गया है। इसी प्रकार कई एडीजे और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जजों का भी बड़े स्तर पर तबादला किया गया है, जिनमें पोक्सो एक्ट और रेप केसों की सुनवाई करने वाले विशेष न्यायालयों के अधिकारी भी शामिल हैं।
हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना वर्तमान कार्यभार छोड़कर नई नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें, ताकि न्यायिक कार्य प्रभावित न हो। साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को निर्देशित किया गया है कि जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई निर्धारित समय पर सुनिश्चित की जाए।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कुछ अधिकारियों को विशेष अदालतों, फैमिली कोर्ट और सीबीआई कोर्ट में नियुक्त किया गया है, जिससे संवेदनशील मामलों के त्वरित निपटारे में मदद मिलेगी। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और संतुलित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
चंडीगढ़ | भाजपा ने नगर निगम प्रत्याशियों की घोषणा की | पंचकूला, अंबाला व सोनीपत में उतारे उम्मीदवार : श्याम लाल बंसल, अक्षिता सैनी व राजीव जैन को मौका | चुनावी मैदान में बढ़ी सरगर्मी
नारनौल | हरियाणा में HPS अधिकारियों के तबादले : नारनौल के डीएसपी दिनेश कुमार यादव का पुन्हाना तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
चंडीगढ़/दिल्ली | हरियाणा निकाय चुनाव पर BJP का मंथन: मेयर-चेयरमैन उम्मीदवार फाइनल, आज हो सकती है घोषणा
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा2 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद