ज़िला
नांगल चौधरी | अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार : रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सफलता | देशी कट्टा और कारतूस बरामद | आरोपी पर पहले भी 10 मामले दर्ज
जिला पुलिस महेंद्रगढ़ ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार थाना नांगल चौधरी की टीम ने यह कार्रवाई रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान की।
पुलिस टीम टोल प्लाजा सिरोही बहाली के पास मौजूद थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि नांगल कालिया बस स्टैंड के पास एक दुकान में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने दुकान की पीछे की खिड़की से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित निवासी रैवाणा, नीमराणा (राजस्थान) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार और कारतूस को सील कर अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी करीब 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।
महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल
नांगल चौधरी | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी | 22 सितंबर को होगा अंतिम प्रकाशन
नांगल चौधरी | 3 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू : नियमित योग से बढ़ेगी धैर्य व सहनशीलता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल14 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता