चंडीगढ़/दिल्ली | हरियाणा निकाय चुनाव पर BJP का मंथन: मेयर-चेयरमैन उम्मीदवार फाइनल, आज हो सकती है घोषणा

हरविन्द्र यादव
|
चंडीगढ़

दिल्ली हरियाणा भवन में देर रात तक चली BJP की बैठक
दिल्ली हरियाणा भवन में देर रात तक चली BJP की बैठक

हरियाणा नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने मेयर और चेयरमैन प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम दौर का मंथन पूरा कर लिया है। रविवार देर रात तक दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में चली चुनाव समिति की बैठक में विभिन्न नगर निकायों के संभावित उम्मीदवारों पर विस्तार से चर्चा की गई और सूची को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम के मेयर पद के साथ-साथ रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन और पार्षद चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई, जबकि धारूहेड़ा, उकलाना और सांपला नगर पालिकाओं के चेयरमैन पदों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ और पार्टी ने इन सभी निकायों में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का फैसला लिया।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रत्येक नगर निकाय की राजनीतिक स्थिति, सामाजिक और जातीय समीकरण तथा संभावित जीत-हार के आंकलन पर गहन चर्चा हुई और प्रभारी नेताओं ने अपनी-अपनी जमीनी रिपोर्ट पेश की, जिस पर वरिष्ठ नेतृत्व ने अंतिम निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को जनता के बीच प्रमुख मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेगी।

बैठक में बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष फोकस किया गया और पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित की जा सकेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन मुस्तैद : डीसी अनुपमा अंजली

हरीसिंह
|
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET (UG) परीक्षा को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में अधिकारियों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को नकल मुक्त और पूरी तरह पारदर्शी तरीके...
Continue Reading

मंडी अटेली। तहसील बना अटेली, पर सुविधाओं से आज भी वंचित बस स्टैंड : तीन दशक बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था | “तपती धूप में बैठने को मजबूर यात्री

जितेंद्र सोलंकी
|
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
अटेली को भले ही एक दशक पहले तहसील का दर्जा मिल चुका हो, लेकिन आज भी यहां की मूलभूत सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण स्थानीय बस स्टैंड है, जहां यात्रियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच यात्री ...
Continue Reading

नारनौल। न्यायाधीश नरेंद्र सूरा का दौरा : दिव्यांग केंद्र व अंध विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा | बच्चों का बढ़ाया मनोबल, बांटी खाद्य सामग्री

हरीसिंह
|
बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम नीलम कुमारी।
बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने हुडा सेक्टर स्थित संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र और मोहल्ला खरखड़ी में स्थित नेत्रहीन कन्या विद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: