नारनौल | 30 अप्रैल तक सेल्फ एन्यूमरेशन का मौका: DC अनुपमा अंजली की अपील, जनगणना में भागीदारी जरूरी

जिला ब्यूरो
|
नारनौल

उपायुक्त अनुपमा अंजली
उपायुक्त अनुपमा अंजली

नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने जिलावासियों से आह्वान किया है कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि दुनिया के इस सबसे बड़े जनगणना अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। आधुनिक तकनीक के तहत इस बार नागरिकों को सेल्फ एन्यूमरेशन यानी स्वयं गणना की सुविधा दी गई है, जिसके लिए 30 अप्रैल तक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in खुला रहेगा। कोई भी नागरिक इस पोर्टल पर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है।

उपायुक्त ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहेगी। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत आंकड़ों की गोपनीयता की कानूनी गारंटी दी गई है। यह डेटा सुरक्षित सर्वर पर एन्क्रिप्टेड रूप में संग्रहित किया जाता है और इसका उपयोग किसी भी प्रकार की जांच, टैक्स या पुलिस कार्रवाई के लिए नहीं किया जा सकता। केवल संकलित आंकड़े ही रिपोर्ट में प्रकाशित किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत फिलहाल मकानों का सूचीकरण और गणना का कार्य किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि जनगणना कर्मचारियों को सही जानकारी दें और निडर होकर इस प्रक्रिया में भाग लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना की जिम्मेदारी केवल सरकारी कर्मचारियों की नहीं बल्कि हर नागरिक की है।

नागरिकों की सुविधा के लिए सरकार ने टोल-फ्री नंबर 1855 भी जारी किया है। उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल माध्यम से स्वयं जानकारी भरने से समय की बचत के साथ आंकड़ों की सटीकता भी सुनिश्चित होगी। अंत में उन्होंने ‘भरोसा भी, भागीदारी भी’ के मंत्र के साथ सभी से देश के विकास में सहयोग देने की अपील की है|

नारनौल। सरकार का बड़ा फैसला : कोरियावास मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी मुफ्त डायलिसिस सेवा, सीएम नायब सैनी ने गत दिवस की घोषणा

रामचन्द्र सैनी
|
कोरियावास मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी मुफ्त डायलिसिस सेवा
कोरियावास मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी मुफ्त डायलिसिस सेवा
नारनौल। सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को जनहित में और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने महर्षि च्यवन सरकारी मेडिकल कॉलेज, कोरियावास (नारनौल) और श्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी मेडिकल कॉलेज, छायंसा (फरीदाबाद) में नि:शुल्क ड...
Continue Reading

नारनौल। खोड़मा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ : वासुदेव यादव ने किया उद्घाटन | खिलाड़ियों को खेल भावना का संदेश

हरविन्द्र यादव
|
खोड़मा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का टॉस कर शुभारंभ करते वासुदेव यादव
खोड़मा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का टॉस कर शुभारंभ करते वासुदेव यादव
नारनौल। खोड़मा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा जिला महेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष वासुदेव यादव ने टॉस कराकर किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। वास...
Continue Reading

नारनौल। सैनी सभा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर : मुकेश सैनी बने जिला उपाध्यक्ष | समाज एकता व युवाओं की भागीदारी पर बल

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल में सैनी सभा की बैठक, मुकेश सैनी बने जिला उपाध्यक्ष
नारनौल में सैनी सभा की बैठक, मुकेश सैनी बने जिला उपाध्यक्ष
नरनौल। रविवार को राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा की एक  सैनी आश्रम सलामपुरा के पास में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने की। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से विचार-विमर्श करते हुए, राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: