ज़िला
नांगल चौधरी | शादी में समारोह हत्या कांड : पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर पूछताछ जारी
नांगल चौधरी | गांव नायन में 21 अप्रैल की रात शादी समारोह के दौरान हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देशराज पुत्र सुभाष निवासी कालबा, मधुसूदन उर्फ मन्नू पुत्र अशोक कुमार निवासी धनौटा, रामबीर उर्फ पल्ला पुत्र अमीलाल निवासी लुजोता और प्रदीप उर्फ बाबूजी पुत्र गुरदयाल निवासी लुजोता के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी कृष्ण की पोती शालू की शादी में बरात का स्वागत चल रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे सुरेश नंबरदार की दुकान के पास कृष्ण अपने परिचितों के साथ खड़े थे और उनका भतीजा यादराम भी वहीं मौजूद था। इसी दौरान नांगल चौधरी की ओर से आई दो कैंपर गाड़ियों ने माहौल को अचानक तनावपूर्ण बना दिया।
आरोप है कि एक कैंपर चालक ने जानबूझकर यादराम को टक्कर मार दी और फिर गाड़ी को पीछे लेकर दोबारा कुचलने की कोशिश की। इसके बाद गाड़ियों से उतरे हमलावरों ने डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए लोगों को भी नहीं बख्शा गया और आरोपियों ने हथियार लहराते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
गंभीर रूप से घायल यादराम को कोटपूतली अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया और गांव में दहशत फैल गई।
मामले में पुलिस ने FIR नंबर 82 दिनांक 20.04.2026 के तहत हत्या, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित साजिश का खुलासा किया जा रहा है।
महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल
नांगल चौधरी | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी | 22 सितंबर को होगा अंतिम प्रकाशन
नांगल चौधरी | 3 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू : नियमित योग से बढ़ेगी धैर्य व सहनशीलता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल17 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता