ज़िला
पंचकूला में समता मैराथन को सीएम नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी: अंबेडकर जयंती पर दिया समानता का संदेश
चंडीगढ़/पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर पंचकूला में आयोजित ‘समता मैराथन’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मैराथन सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन को संघर्ष, त्याग और संकल्प की प्रेरणादायक गाथा बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश को केवल संविधान ही नहीं दिया, बल्कि एक ऐसी विचारधारा भी दी, जो समानता, न्याय और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित है। यह मैराथन इसी सोच को आगे बढ़ाने का संदेश देती है कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव या अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाना है और इसी दिशा में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाते हुए एक समतामूलक समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान