नारनौल। सैनी सभा की आम बैठक में आय-व्यय पर मंथन : बैठक में करीब दो करोड़ का लेखा जोखा सर्वसम्मति से पास

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
संगठन की मजबूती और समाजहित के मुद्दों पर मंथन करते सैनी सभा के पदाधिकारी।
संगठन की मजबूती और समाजहित के मुद्दों पर मंथन करते सैनी सभा के पदाधिकारी।

नारनौल। सैनी सभा नारनौल रजिस्टर्ड की त्रिवार्षिक आय-व्यय लेखा-जोखा बैठक रविवार को रेवाड़ी रोड स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित की गई। सभा के प्रधान बिशन कुमार सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस आम सभा की बैठक का संचालन महासचिव निहाल सिंह सैनी ने किया। बैठक में समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नारनौल स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित आम सभा की बैठक में मौजूद समाज के गणमान्य लोग।

नारनौल स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित आम सभा की बैठक में मौजूद समाज के गणमान्य लोग।

बैठक की शुरुआत समाज के दानवीर भामाशाह रघुवीर सैनी उर्फ बापू के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सभा में भावुक माहौल देखने को मिला और वक्ताओं ने रघुवीर सैनी द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को याद किया।

इसके बाद महासचिव द्वारा वर्ष 2025-26 का विस्तृत आय-व्यय लेखा-जोखा सभा के समक्ष रखा गया। करीब बैठक में दो करोड़ रुपये का लेखा जोखा सर्वसम्मति से पास  के वित्तीय ब्यौरे को लेकर कई सदस्यों ने विस्तार से सवाल पूछे। सदस्यों ने आय के स्रोत, खर्च किए गए मदों और भविष्य की योजनाओं को लेकर जानकारी मांगी। इस पर प्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष ने बिंदुवार जवाब देते हुए प्रत्येक सवाल का समाधान किया।

बैठक के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने और समाज के धन का सही उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि सभा का उद्देश्य समाजहित में कार्य करना है तथा हर खर्च का पूरा हिसाब सदस्यों के सामने रखा जा रहा है।

इस मौके पर सभा के उप प्रधान रोहतास सैनी, सचिव भारत सैनी, कार्यकारिणी सदस्य रामनरेश सैनी उर्फ भीम, अरुण सैनी, ईश्वर सैनी, विजय सैनी, मदन लाल, सूबे सिंह, डॉ. राजकुमार, नरवर सिंह तथा कैलाश सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभा में मौजूद वरिष्ठ सदस्यों ने संगठन की मजबूती, समाज में शिक्षा और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने तथा आने वाले समय में नए विकास कार्य शुरू करने पर भी अपने सुझाव दिए।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जमीन से हटाया अवैध कब्जा : सुभाष पार्क के सामने 1058 गज भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

Array
|
जेसीबी से अतिक्रमण हटाते कर्मचारी।
जेसीबी से अतिक्रमण हटाते कर्मचारी।
नारनौल | जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के पॉश इलाके सुभाष पार्क के सामने स्थित सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग की सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गई चारदीवारी को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कि...
Continue Reading

नारनौल | समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश : लंबित शिकायतों के जल्द निपटारे पर जोर

Array
|
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज को लघु सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान के प्रति अधिक गंभीर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा लोगों की शिकायतों का मौके पर ह...
Continue Reading

नारनौल | गुरु कुलम विद्यालय की छात्रा ऋषिका ने किया शानदार प्रदर्शन : 10वीं बोर्ड परीक्षा में 414 अंक लेकर बनी टॉपर

Array
|
गुरु कुलम विद्यालय की छात्रा ऋषिका ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन
गुरु कुलम विद्यालय की छात्रा ऋषिका ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन
नारनौल | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में गुरु कुलम विद्यालय की छात्रा ऋषिका पुत्री ऋषि भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 414 अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है। ऋषिका की इस उपलब्धि से विद्यालय, पर...
Continue Reading
Advertisement

Trending