ज़िला
नारनौल। सैनी सभा की आम बैठक में आय-व्यय पर मंथन : बैठक में करीब दो करोड़ का लेखा जोखा सर्वसम्मति से पास
नारनौल। सैनी सभा नारनौल रजिस्टर्ड की त्रिवार्षिक आय-व्यय लेखा-जोखा बैठक रविवार को रेवाड़ी रोड स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित की गई। सभा के प्रधान बिशन कुमार सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस आम सभा की बैठक का संचालन महासचिव निहाल सिंह सैनी ने किया। बैठक में समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नारनौल स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित आम सभा की बैठक में मौजूद समाज के गणमान्य लोग।
बैठक की शुरुआत समाज के दानवीर भामाशाह रघुवीर सैनी उर्फ बापू के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सभा में भावुक माहौल देखने को मिला और वक्ताओं ने रघुवीर सैनी द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को याद किया।
इसके बाद महासचिव द्वारा वर्ष 2025-26 का विस्तृत आय-व्यय लेखा-जोखा सभा के समक्ष रखा गया। करीब बैठक में दो करोड़ रुपये का लेखा जोखा सर्वसम्मति से पास के वित्तीय ब्यौरे को लेकर कई सदस्यों ने विस्तार से सवाल पूछे। सदस्यों ने आय के स्रोत, खर्च किए गए मदों और भविष्य की योजनाओं को लेकर जानकारी मांगी। इस पर प्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष ने बिंदुवार जवाब देते हुए प्रत्येक सवाल का समाधान किया।
बैठक के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने और समाज के धन का सही उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि सभा का उद्देश्य समाजहित में कार्य करना है तथा हर खर्च का पूरा हिसाब सदस्यों के सामने रखा जा रहा है।
इस मौके पर सभा के उप प्रधान रोहतास सैनी, सचिव भारत सैनी, कार्यकारिणी सदस्य रामनरेश सैनी उर्फ भीम, अरुण सैनी, ईश्वर सैनी, विजय सैनी, मदन लाल, सूबे सिंह, डॉ. राजकुमार, नरवर सिंह तथा कैलाश सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभा में मौजूद वरिष्ठ सदस्यों ने संगठन की मजबूती, समाज में शिक्षा और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने तथा आने वाले समय में नए विकास कार्य शुरू करने पर भी अपने सुझाव दिए।
नारनौल | सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जमीन से हटाया अवैध कब्जा : सुभाष पार्क के सामने 1058 गज भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त
नारनौल | समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश : लंबित शिकायतों के जल्द निपटारे पर जोर
नारनौल | गुरु कुलम विद्यालय की छात्रा ऋषिका ने किया शानदार प्रदर्शन : 10वीं बोर्ड परीक्षा में 414 अंक लेकर बनी टॉपर
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद