ज़िला
नारनौल | गुरु कुलम विद्यालय की छात्रा ऋषिका ने किया शानदार प्रदर्शन : 10वीं बोर्ड परीक्षा में 414 अंक लेकर बनी टॉपर
नारनौल | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में गुरु कुलम विद्यालय की छात्रा ऋषिका पुत्री ऋषि भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 414 अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है। ऋषिका की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और गांव मारूंड में खुशी का माहौल है।
ऋषिका गांव मारूंड की निवासी हैं। उनके पिता ऋषि भारद्वाज बैंक मैनेजर हैं, जबकि माता पूनम भारद्वाज गृहिणी हैं। परिवार और ग्रामीणों ने छात्रा की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऋषिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने नियमित मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
इस अवसर पर गजानंद भारद्वाज, मिंटू शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, मोदी शर्मा, नवीन शर्मा, मनोज, लाजपत राय, राजू, नरेश पाल, नरेंद्र, बंटी, मनमोहन, सुनील, मोहित, संदीप अध्यक्ष, सतीश सहित गांव मारूंड के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने ऋषिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
नारनौल | युवा कांग्रेस की मासिक बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस सम्पन्न : संगठन मजबूती और सक्रियता पर जोर
नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 52 शिकायतें : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
नारनौल | हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय जनता के विश्वास की जीत : डॉ. यतेंद्र राव
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद