ज़िला
नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
राव की ताकत या राजनीतिक असुरक्षा ?
हाल ही में जिला कष्ट निवारण समितियों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रियों के बीच ज़िलों के बंटवारे के मामले में उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह को पहले रेवाड़ी दिया गया परंतु उसके तुरंत बाद ही इसे बदलकर झज्जर कर दिया गया। राजनीतिक क्षेत्रों में यह चर्चा का विषय है और राव समर्थक इसे राव इंद्रजीत सिंह की भाजपा पर पकड़ और ताकत के रूप में पेश कर रहे हैं। प्रथम दृष्टि से ऐसा प्रतीत भी हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी अब पूरी तरह राव के कब्ज़े में है और अहीरवाल में राव की मर्ज़ी के बिना कोई भी फैसला पार्टी नहीं ले सकती।
भाजपा में किसकी चल रही मर्ज़ी ?
चाहे मानेसर नगर निगम से पार्टी के खिलाफ जीती हुई मेयर इंद्रजीत कौर को पार्टी में शामिल करना हो या रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर पालिकाओं में पार्टी की टिकट वितरण की बात हो या फिर अब नरवीर सिंह का जिला बदलने की बात हो, ये सभी घटनाएँ इस बात के प्रमाण हैं कि भारतीय जनता पार्टी अहीरवाल में राव की इच्छा के खिलाफ चलने की स्थिति में नहीं है। वैसे भी यह बात किसी से छुपी नहीं है क्योंकि स्वयं राव भी अपने अंदाज़ में पब्लिक को इस बात का एहसास समय-समय पर करवाते रहते हैं, जिसका एक ताज़ा उदाहरण मुख्यमंत्री की स्टेज से राव के भाषण का अंदाज़ था।
विकास पीछे या राजनीति आगे ?
विशेष बात यह है कि राव की लंबी राजनीति और इस अंदाज़ की चर्चा तो होती रहती है परंतु कभी भी इसके परिणाम पर चर्चा नहीं होती। मूल प्रश्न यह है कि राव के इस अंदाज़ से आम आदमी को क्या मिला। यदि इसको गहराई से देखें तो इसमें सकारात्मक से ज़्यादा नकारात्मकता नज़र आती है। यह कटु विडंबना है कि अहीर समाज के निर्विवाद नेता होते हुए भी राव की इस राजनीति का शिकार भी अहीर समाज ही हुआ है।
उभरते चेहरों से क्यों असहज दिखती राजनीति ?
इसका मूल कारण यह है कि लंबे समय तक सत्ता के शीर्ष पर रहते हुए राव ने अपनी सहन शक्ति को अपने अहंकार की भेंट चढ़ा दिया है। इस शक्ति की पराकाष्ठा यह है कि उनकी इच्छा के विरुद्ध अहीरवाल में कोई भी उभरता हुआ नेतृत्व उनकी बर्दाश्त से बाहर है। इसका प्रदर्शन वह यथा समय करते रहे हैं चाहे वह टिकट वितरण हो या मंत्रिमंडल में स्थान। यद्यपि कांग्रेस में रहते हुए राव को इतना वर्चस्व कभी भी नहीं मिला। परंतु भाजपा ने चाहे अनचाहे उन्हें पूरा अहीरवाल सौंप दिया है।
नेता मजबूर या नतमस्तक ?
और वास्तविकता यह है कि अब इक्के-दुक्के चुनिंदा नेताओं को छोड़कर पक्ष-विपक्ष के सभी नेता राव के समक्ष नतमस्तक हैं। इस प्रक्रिया में क्षेत्र का विकास पीछे छूट रहा है और यह स्पष्ट राजनीतिक संदेश स्थापित हो चुका है कि अहीरवाल की राजनीति में ज़िंदा रहने के लिए किसी भी नेता को विकास और उपलब्धि की बजाय राव को प्रसन्न रखने की चिंता करनी होगी।
ताकत का प्रदर्शन या अंदरूनी डर ?
परंतु इस समस्त राजनीतिक घटनाक्रम को यदि गहराई से देखें तो कहीं न कहीं इसकी पृष्ठभूमि में स्वयं राव के आत्मविश्वास में कमी व उनकी स्वयं की राजनीतिक असुरक्षा नज़र आती है। उदाहरण के रूप में यदि राव-नरवीर के ताज़ा प्रकरण को ही देखें तो क्या यदि राव नरवीर सिंह महीने में एक बार रेवाड़ी शिकायत निवारण कमेटी की मीटिंग ले भी लेते तो क्या राव इंद्रजीत सिंह की राजनीति इतनी कमज़ोर है कि इतने में ही उनकी राजनीति को खतरा हो जाता। नहीं, ऐसा हरगिज़ नहीं है।
राव बनाम उभरता नेतृत्व : क्या यही है असली संघर्ष ?
वास्तविकता यह है कि उन्हें अहीर नेतृत्व ही पसंद नहीं है। वह अपने और अपने परिवार के अलावा किसी भी उभरने वाले अहीर नेतृत्व को सहन ही नहीं कर सकते। इस प्रक्रिया में उनके लिए कोई अपवाद नहीं है। जिन नेताओं को वह पहली बार टिकट दिलाते हैं और जिताते हैं, दूसरी बार उनको आगे बढ़ाने में भी उनको दिक्कत होती है। अतः उनके अपने कहे जाने वाले भी इस प्रक्रिया से अछूते नहीं हैं। इसके विपरीत अहीर समाज से बाहर से बनने वाले सांसद और विधायक हमेशा उनके प्रिय रहे हैं क्योंकि उनसे वह अपनी राजनीति को कोई चुनौती नहीं मानते। चाहे आप इसे राव की राजनीतिक मजबूरी कहें या कमज़ोरी, पर सत्य तो यही है।
महेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
चंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला
निजामपुर | श्याम बाबा पब्लिक स्कूल पवेरा का शानदार परीक्षा परिणाम : 45 में से 33 विद्यार्थी मेरिट में
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद