नारनौल | महंगाई, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर कांग्रेस का हमला : गुर्जर कल्याण परिषद अध्यक्ष कुलदीप भरगढ़ बोले- देश का युवा परेशान, सरकार जवाब दे
नारनौल गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल हरियाणा के अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप भरगढ़ ने देश में बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी समस्याओं में महंगाई और युवाओं के […]

नारनौल गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल हरियाणा के अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप भरगढ़ ने देश में बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी समस्याओं में महंगाई और युवाओं के भविष्य से जुड़ा संकट शामिल हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता से लेकर उद्योगों तक सभी वर्गों को प्रभावित किया है।
कुलदीप भरगढ़ ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों का सीधा असर हर क्षेत्र पर पड़ रहा है। घरेलू जरूरतों से लेकर व्यापार और उद्योग तक महंगाई की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग का जीवन कठिन होता जा रहा है, जबकि सरकार आम जनता को राहत देने में असफल दिखाई दे रही है।
उन्होंने नीट परीक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें करीब 22 लाख 5000 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इतनी बड़ी परीक्षा का पेपर लीक होना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों और उनके परिवारों की मेहनत और मानसिक संतुलन पर असर पड़ा है। युवाओं में भविष्य को लेकर असुरक्षा और निराशा बढ़ रही है।
कुलदीप भरगढ़ ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करे, युवाओं को पारदर्शी भर्ती और परीक्षा व्यवस्था दे तथा पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि देश का युवा आज जवाब मांग रहा है और सरकार को इस पर गंभीरता से कदम उठाने होंगे।



