ज़िला
गुहला ट्रक चोरी मामला खुलासा: शिकायतकर्ता ही निकला आरोपी, बीमा क्लेम के लिए रची साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिले के गुहला थाना क्षेत्र में दर्ज ट्रक चोरी के मामले का एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने खुलासा करते हुए चौंकाने वाला सच सामने लाया है। इस मामले में शिकायतकर्ता ही आरोपी निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 11 गुहला निवासी बलविन्द्र ने शिकायत दी थी कि उसका ट्रक नगर खेड़ा बाबा के सामने खड़ा था, जिसे 9 अप्रैल की रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्टाफ प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ में सामने आया कि ट्रक की कोई चोरी नहीं हुई थी। दरअसल शिकायतकर्ता बलविन्द्र ने खुद ही ट्रक को बेच दिया था और बीमा क्लेम लेने के लिए चोरी की झूठी कहानी बनाकर पुलिस में मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे पूछताछ के लिए न्यायालय से रिमांड लिया जाएगा, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सके।
महेंद्रगढ़ | नेशनल मॉडल स्कूल का 10वीं परीक्षा परिणाम शानदार : दीपांशु ने 486 अंक लेकर किया टॉप
महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 54 शिकायतें : जनता-प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बन रहे शिविर
नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 52 शिकायतें : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद