मंडी अटेली। तहसील बना अटेली, पर सुविधाओं से आज भी वंचित बस स्टैंड : तीन दशक बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था | “तपती धूप में बैठने को मजबूर यात्री

जितेंद्र सोलंकी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा

अटेली को भले ही एक दशक पहले तहसील का दर्जा मिल चुका हो, लेकिन आज भी यहां की मूलभूत सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण स्थानीय बस स्टैंड है, जहां यात्रियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच यात्री तपती धूप में बैठने को मजबूर हैं, क्योंकि यहां पर्याप्त छाया और पंखों जैसी सुविधाओं का अभाव है।

जानकारी के अनुसार, अटेली बस स्टैंड का उद्घाटन 17 दिसंबर 1997 को तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री चौधरी धर्मवीर की अध्यक्षता में परिवहन मंत्री राजकुमार सैनी द्वारा किया गया था। लेकिन करीब तीन दशक बीत जाने के बाद भी यहां सुविधाओं की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। बस स्टैंड पर सरकार या प्रशासन की ओर से पंखों की व्यवस्था नहीं की गई है। केवल दो पंखे दानदाताओं द्वारा लगाए गए थे, जो अब खराब होकर बेकार साबित हो रहे हैं।

यह बस स्टैंड लगभग 70 गांवों के लिए प्रमुख केंद्र है, जहां से बड़ी संख्या में सैनिक और आम नागरिक रोजाना यात्रा करते हैं। इसके बावजूद यहां यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। बस स्टैंड के शौचालयों की हालत भी बेहद खराब है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग से समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

बस स्टैंड से दिल्ली, जयपुर, झुंझुनूं, कनीना, महेंद्रगढ़ और दादरी सहित कई प्रमुख स्थानों के लिए बस सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में यात्रियों का सफर असुविधाजनक बना हुआ है। क्षेत्र के नागरिक विकास यादव, भीम सिंह, सतीश कुमार, राकेश कुमार और पवन कुमार ने बताया कि वे कई बार प्रशासन और सरकार से सुधार की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

इस संबंध में बस स्टैंड इंचार्ज दलजीत सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में पंखों की समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है और जल्द ही समाधान की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |

सुशील शर्मा
|
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जांच की। निरीक्...
Continue Reading

सतनाली |अनाज मंडी का एसडीएम ने किया निरीक्षण : रबी फसलों की खरीद और लिफ्टिंग पर फोकस | किसानों को समय पर भुगतान के निर्देश | मंडियों में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं

सुशील शर्मा
|
फसलों की खरीद के साथ ही उपज की नियमानुसार लिफ्टिंग पर जिला प्रशासन का पूरा फोकस: एसडीएम योगेश सैनी
फसलों की खरीद के साथ ही उपज की नियमानुसार लिफ्टिंग पर जिला प्रशासन का पूरा फोकस: एसडीएम योगेश सैनी
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली अनाज मंडी का दौरा कर रबी सीजन की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीद व्यवस्था, लिफ्टिंग कार्य और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। एसडीएम ने कहा कि जिले की सभी मंडियों में र...
Continue Reading

नारनौल। नागरिक अस्पताल का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर | साफ-सफाई व दवाइयों की उपलब्धता जांची

राजेश भाम्भू
|
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह मरीजों का जाना हालचाल
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह मरीजों का जाना हालचाल
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने आज स्थानीय नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: