नारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
सरपंच विक्रम सिंह
सरपंच विक्रम सिंह

नारनौल।  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने महेंद्रगढ़ जिले से जुड़े एक पंचायत प्रतिनिधि के निलंबन मामले में बड़ी राहत देते हुए निलंबन आदेश पर रोक लगा दी है। यह आदेश सीडब्ल्यूपी नंबर 14047/2026 ‘विक्रम सिंह बनाम हरियाणा सरकार’ मामले में जारी किया गया।

जिला के गांव कुलताजपुर के सरपंच विक्रम को डीसी ने 3 दिसंबर 2025 को निलंबित कर दिया था। मामले में सरपंच की ओर से गुरुग्राम डिविजन के कमिश्नर द्वारा 16 अप्रैल 2026 को पारित आदेश को चुनौती दी गई थी।

 

हाईकोर्ट द्वारा जारी पत्र

हाईकोर्ट द्वारा जारी पत्र

 

हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि डिविजनल कमिश्नर का आदेश बिना पर्याप्त कारणों और स्पष्ट व्याख्या के पारित किया गया है। अदालत ने इसे “नॉन-स्पीकिंग ऑर्डर” बताते हुए 15 मई 2026 के आदेश से रद्द कर दिया।

हाईकोर्ट ने गुरुग्राम के डिविजनल कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि वे मुख्य अपील पर कानून के अनुसार दो माह के भीतर निर्णय लें। साथ ही अदालत ने महेंद्रगढ़ के डिप्टी कमिश्नर द्वारा 3 दिसंबर 2025 को जारी निलंबन आदेश पर भी अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

यह आदेश हरियाणा के एडवोकेट जनरल कार्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों, जिनमें गुरुग्राम डिविजनल कमिश्नर, महेंद्रगढ़ के डीसी और नारनौल के बीडीपीओ शामिल हैं, को भेजा गया है। आदेश में हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। यातायात नियमों पर पुलिस सख्त : बेवजह घूमने वाले युवाओं पर कार्रवाई | बिना हेलमेट चालकों के काटे चालान

रामचन्द्र सैनी
|
यातायात नियमों की जांच के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को रोककर दस्तावेज और हेलमेट की जांच करती नारनौल पुलिस टीम।
यातायात नियमों की जांच के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को रोककर दस्तावेज और हेलमेट की जांच करती नारनौल पुलिस टीम।
नारनौल। जिले में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देश पर जिला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और मुख्य सड़कों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर बिना किसी उचित कारण के घूमन...
Continue Reading

नारनौल। भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल : नेकी की दीवार हेल्प ग्रुप ने लगाई मीठे पानी की छबील | राहगीरों को बांटा शरबत, दूध और ठंडा पानी

|
नई मंडी नारनौल में आयोजित छबील के दौरान राहगीरों को मीठा शरबत और ठंडा पानी वितरित करते सामाजिक कार्यकर्ता।
नई मंडी नारनौल में आयोजित छबील के दौरान राहगीरों को मीठा शरबत और ठंडा पानी वितरित करते सामाजिक कार्यकर्ता।
नारनौल। बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप के बीच सामाजिक संस्थाओं ने आमजन को राहत पहुंचाने के लिए सेवा कार्यों की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप नारनौल एवं शहीद भगत सिंह जलकल्याण सेवा समिति हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में गुर...
Continue Reading

नारनौल | केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जाना भाजपा नेता मनीष मित्तल का हाल : मेदांता अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात | बाईपास सर्जरी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

हरविन्द्र यादव
|
मेदांता अस्पताल पहुंचे राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा नेता मनीष मित्तल के स्वास्थ्य की ली जानकारी
मेदांता अस्पताल पहुंचे राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा नेता मनीष मित्तल के स्वास्थ्य की ली जानकारी
नारनौल | केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह आज मेदांता अस्पताल में भर्ती भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं अपने विश्वासपात्र साथी  मनीष मित्तल के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछने के लिए अस्पताल में पहुंचे और उनके स्वास्थ्य...
Continue Reading
Advertisement

Trending