नारनौल | केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जाना भाजपा नेता मनीष मित्तल का हाल : मेदांता अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात | बाईपास सर्जरी के बाद स्वास्थ्य में सुधार
नारनौल | केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह आज मेदांता अस्पताल में भर्ती भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं अपने विश्वासपात्र साथी मनीष मित्तल के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछने के लिए अस्पताल में पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि मनीष मित्तल पिछले पांच दिनों […]

नारनौल | केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह आज मेदांता अस्पताल में भर्ती भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं अपने विश्वासपात्र साथी मनीष मित्तल के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछने के लिए अस्पताल में पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
गौरतलब है कि मनीष मित्तल पिछले पांच दिनों से मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में भर्ती है। उनके ह्रदय की सोमवार को बाईपास सर्जरी हुई है। वे अब आईसीयू से स्पेशल रूम में शिफ्ट हो चुके हैं, जहां राव इंद्रजीत सिंह जी ने मनीष मित्तल के स्वास्थ्य के बारे में उनका हाल-चाल जाना।
मनीष मित्तल को 14 मई वीरवार की रात को हृदय में दर्द होने पर उनके डॉक्टर पुत्र ने नारनौल के रेनबो सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चेकअप कराया, जहां डॉक्टर मुकेश यादव ने उनके हृदय की एंजियोग्राफी में नसें ब्लॉकेज पाने पर उनकी एक नस में स्टंट डाला और बाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी। इस पर उनके परिवारजनों ने उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को सुबह उनकी बाईपास सर्जरी हुई। सफल ऑपरेशन के बाद वे अब स्पेशल रूम में शिफ्ट हो चुके हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं।



