नारनौल | यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त : बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर कार्रवाई

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
वाहन चालकों कागजात चेक करती पुलिस टीम।
वाहन चालकों कागजात चेक करती पुलिस टीम।

नारनौल | जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशों पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और ब्लैक फिल्म लगाकर चल रहे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की काले रंग की गाड़ी इंपाउंड की।

पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की काले रंग की गाड़ी इंपाउंड की।

अभियान के दौरान जिला पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के चल रहे 9 वाहनों के चालान किए, जबकि 4 वाहनों को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया गया। इसके अलावा गाड़ियों के शीशों पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगाने वाले कई वाहन चालकों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने ओवरस्पीड वाहनों पर भी शिकंजा कसते हुए 30 वाहनों के चालान काटे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही जिला पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर वाहन चालकों को गुलाब के फूल भेंट किए गए थे और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई थी। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह के विशेष अभियान जारी रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर स्पष्ट नंबर प्लेट लगाएं, ब्लैक फिल्म हटाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का जिम्मेदारी के साथ पालन करें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का ज्ञापन : पुनीत बुलान बोले—मांगें नहीं मानी तो होगा सड़क से सदन तक आंदोलन

नितिन यादव
|
ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत करते यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान
ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत करते यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान
महेंद्रगढ़  जिले में महंगाई और आम जनता की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने बड़ा विरोध दर्ज कराया है। ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत के दौरान यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान ने बताया कि महिला कांग्रेस और एनएसयूआई सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारी ...
Continue Reading

नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल

हरविन्द्र यादव
|
राव की ताकत या राजनीतिक असुरक्षा ? हाल ही में जिला कष्ट निवारण समितियों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रियों के बीच ज़िलों के बंटवारे के मामले में उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह को पहले रेवाड़ी दिया गया परंतु उसके तुरंत बाद ही इसे बदलकर झज्जर कर दि...
Continue Reading

नारनौल | महंगाई, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर कांग्रेस का हमला : गुर्जर कल्याण परिषद अध्यक्ष कुलदीप भरगढ़ बोले- देश का युवा परेशान, सरकार जवाब दे

नितिन यादव
|
नारनौल में ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते एडवोकेट कुलदीप भरगढ़
नारनौल में ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते एडवोकेट कुलदीप भरगढ़
नारनौल  गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल हरियाणा के अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप भरगढ़ ने देश में बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते हुए उन्हो...
Continue Reading
Advertisement

Trending