ज़िला
सिरसा | भाजपा सरकार देश की परीक्षा व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल : कुमारी सैलजा
सिरसा | पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर युवाओं के साथ अन्याय और भेदभाव करने के गंभीर आरोप लगाए हुए कहा कि नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार देश की परीक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। वे मंगलवार को सिरसा में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। सांसद ने भाजपा सरकार पर युवाओं के साथ अन्याय और भेदभाव करने के गंभीर आरोप लगाए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार देश की परीक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जिस खतरे की ओर देश का ध्यान दिलाते रहे हैं, आज वही स्थिति पूरे देश में दिखाई दे रही है। कुमारी सैलजा ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदारी कौन लेगा। हर बार छोटे स्तर पर कार्रवाई दिखाकर सरकार अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती। जब लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा हो, तब जवाबदेही शीर्ष स्तर पर तय होनी चाहिए। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि देश का युवा मेहनत कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार व्यवस्था सुधारने के बजाय अपनी विफलताओं को छुपाने में लगी है।
सांसद ने सरकार से मांग की कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए। इस अवसर पर कालांवाली के विधायक शीशपाल कहरवाला, जिला अध्यक्ष संतोष बैनीवाल, महिला जिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फोगाट, वीरभान मेहता, राजेश चांडीवाल, संदीप नेहरा, राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, इंद्र जैन कालांवाली, रणधीर सिंह, सुरजीत सिंह भावदीन आदि मौजूद थे।
बवानीखेड़ा में गरीब परिवारों के घर उजाड़ना अमानवीय
सैलजा कुमारी सैलजा ने बवानीखेड़ा में वर्षों से बसे गरीब परिवारों के घर उजाड़े जाने की घटना को बेहद अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सांसद ने कहा कि आज धरना स्थल पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी पीड़ा को गंभीरता से सुना। कुमारी सैलजा ने कहा कि जिन लोगों ने दशकों तक मेहनत कर अपना आशियाना बनाया, उन्हें बिना संवेदनशीलता के बेघर कर देना किसी भी सरकार के लिए शर्मनाक है। कुमारी सैलजा ने सरकार से मांग की कि प्रभावित परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए तथा उनसे माफी मांगी जाए।
सिरसा में कुमारी सैलजा ने उठाया कैंसर का मुद्दा
सिरसा के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि वे बार-बार लोकसभा में हरियाणा में तेजी से फैल रहे कैंसर का मुद्दा उठा चुकी हैं, लेकिन सरकार “डिनायल मोड” में काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से कैंसर की रोकथाम के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं और यहां तक कि व्यापक सर्वे करवाने की भी तैयारी नहीं दिखाई दे रही।
कुमारी सैलजा ने कहा कि केवल सिरसा ही नहीं, बल्कि हरियाणा के अन्य हिस्सों से भी कैंसर पीड़ित लोग लगातार अपनी समस्याएं लेकर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को देखते हुए सरकार को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों को समय रहते उपचार और राहत मिल सके।
सोनीपत में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त | यमुना कार्य योजना के तहत कई स्थानों का निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता और नालों की जांच तेज
सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान
भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद