सिरसा | नीट परीक्षा विवाद पर भड़कीं कुमारी सैलजा : पेपर लीक ने करोड़ों युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
कुमारी सैलजा, सांसद, सिरसा लोकसभा क्षेत्र
कुमारी सैलजा, सांसद, सिरसा लोकसभा क्षेत्र

सिरसा | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने एनईईटी परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक और अव्यवस्थाओं को देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया है। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार ने मेहनती छात्रों और उनके परिवारों के सपनों को तोड़ दिया है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि 22 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने कठिन मेहनत के साथ परीक्षा दी, लेकिन लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और गड़बड़ियों ने पूरी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य और उनके विश्वास का प्रश्न है।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय की जाए और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि प्रभावित छात्रों को उचित न्याय और मुआवजा दिया जाए। प्रधानमंत्री इस गंभीर मुद्दे पर देश के युवाओं के सामने स्पष्ट जवाब रखें।

सांसद सैलजा ने कहा कि नीट यूजी 2024 भी देशभर में भारी विवादों में रहा। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने जांच के दौरान जली हुई कॉपियों से 68 सवाल रिकवर किए थे, जो असली प्रश्न पत्र से मेल खाते पाए गए थे। सवालों के क्रमांक तक एक जैसे थे। जांच में झारखंड के हजारीबाग स्थित स्कूल का नाम सामने आया था।

रिपोर्ट में दावा किया गया था कि प्रश्न पत्र वाले एक पैकेट को निर्धारित जगह से अलग तरीके से खोला गया था। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी कई याचिकाएं दाखिल हुई थी। कुछ छात्रों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की थी तो कुछ ने दोबारा परीक्षा करवानें का विरोध किया था।

सांसद ने कहा कि वर्ष 2021 में नीट यूजी परीक्षा में प्रॉक्सी कैंडिडेट बैठाने का मामला सामने आया था। सीबीआई ने नागपुर के एक कोचिंग संस्थान और उसके संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप था कि कुछ छात्रों के परिवारों से मोटी रकम लेकर उनकी जगह दूसरे अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठाया गया।

जांच में दिल्ली और रांची के परीक्षा केंद्रों से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ था। सीबीआई ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि कुछ आरोपी लंबे समय तक फरार रहे। 17 जुलाई 2022 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा के बाद सीबीआई ने एक सॉल्वर गैंग के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

आरोप था कि फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेज के जरिए असली छात्रों की जगह दूसरे लोगों को परीक्षा दिलाई गई। दिल्ली और हरियाणा के परीक्षा केंद्रों पर इस तरह की गति विधियों का खुलासा हुआ था। बाद में सीबीआई ने कई शहरों में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और चार्जशीट दाखिल की।

साल 2018 में दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर स्थित एजुकेशन सेंटर पर नीट परीक्षा में धांधली करने के आरोप लगे थे। आरोप था कि संस्थान छात्रों को परीक्षा पास करने का झांसा देता था और इसके बदले बड़ी रकम वसूलता था। मामले की शिकायत के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की थी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | कष्ट निवारण समिति से राव नरबीर हटे : रणबीर गंगवा को मिली जिम्मेदारी |अहीरवाल की राजनीति में बढ़ी हलचल

Array
|
रेवाड़ी कष्ट निवारण समिति से राव नरबीर हटे, रणबीर गंगवा को मिली जिम्मेदारी
रेवाड़ी कष्ट निवारण समिति से राव नरबीर हटे, रणबीर गंगवा को मिली जिम्मेदारी
रेवाड़ी | हरियाणा सरकार ने जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समितियों के अध्यक्षों की जिम्मेदारी में एक अहम बदलाव किया है। 16 मई 2026 को जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, रेवाड़ी जिला अब उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के बजाय जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ...
Continue Reading

निजामपुर | सरेली की पहाड़ियों में धधकी भीषण आग : फायर ब्रिगेड की गाड़ी के फटे टायर | वन्य जीवों पर टूटा संकट

|
मौके पर खड़ी खराब फायर ब्रिगेड गाड़ी
मौके पर खड़ी खराब फायर ब्रिगेड गाड़ी
निजामपुर | क्षेत्र के गांव सरेली की पहाड़ियों में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। गर्मी और तेज हवाओं के बीच पहाड़ियों में उठती आग की लपटों ने देखते ही देखते बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण पहाड़ी क्षेत्र में फैली सूखी ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ता गौरव : सरस्वती स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास

Array
|
नांगल चौधरी में सरस्वती स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, बोर्ड मेरिट में बनाया स्थान
नांगल चौधरी में सरस्वती स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, बोर्ड मेरिट में बनाया स्थान
नांगल चौधरी | शिक्षा के क्षेत्र से एक बार फिर गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले ही नहीं प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान दर्ज कराया है।...
Continue Reading
Advertisement

Trending