ज़िला
नांगल चौधरी | हरियाणा बोर्ड 10वीं में दीपांशु ने हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक : बालाजी स्कूल में जश्न का माहौल
नांगल चौधरी। बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल कर नया इतिहास रच दिया। स्कूल के होनहार विद्यार्थी दीपांशु पुत्र धर्मपाल ने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर पूरे हरियाणा में दूसरी पोजीशन हासिल की है।
वहीं स्कूल के छात्र शुभम पुत्र ईश्वर दयाल निवासी ढाणी बालाजी ने 500 में से 495 अंक प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से स्कूल, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

शुभम पुत्र ईश्वर दयाल निवासी ढाणी बालाजी ने 500 में से 495 अंक प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल परिसर में जश्न शुरू हो गया। विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्कूल प्रबंधन ने कहा कि बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें जीवन में बेहतर मुकाम तक पहुंचाना है। विद्यालय लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पूरे नांगल चौधरी क्षेत्र में स्कूल की चर्चा हो रही है और लोगों ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की है।
नांगल चौधरी | लॉजिस्टिक हब भूमि विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा : किसानों की जमीन पर यथास्थिति के आदेश सरकार और किसानों की SLP पर होगी संयुक्त सुनवाई
नांगल चौधरी | आर्य वीरांगना शिविर में बेटियों को मिला स्वस्थ जीवन : संस्कार और आत्मनिर्भरता का संदेश
नांगल चौधरी | सोलर लाइन विवाद में बड़ा खुलासा : सरपंच ने लगाए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप | एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान