Kurukshetra News | चलती भट्टी पर पुलिस का छापा : आरोपी गिरफ्तार | करीब 150 लीटर लाहन बरामद

कुरुक्षेत्र। पिहोवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के मामले में थाना शहर पिहोवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 150 लीटर लाहन बरामद किया है। आरोपी की पहचान गुरदयाल सिंह निवासी गढ़ी लांगरी, हाल टिब्बा फार्म पिहोवा के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि थाना शहर पिहोवा की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि टिब्बा फार्म क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने मकान में अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार करने और बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके से गुरदयाल सिंह को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान वहां से करीब 150 लीटर लाहन बरामद किया गया। इसके साथ ही अवैध शराब तैयार करने में इस्तेमाल किया जा रहा सामान भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर पिहोवा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।
Editor: नितिन यादव



