फतेहाबाद | अंतिम संस्कार पर बवाल : जलती चिता बुझाकर अस्थियां ले जाने का आरोप | जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
रतिया के श्मशान घाट में महिला की चिता जलने के बाद बची राख की तस्वीर
रतिया के श्मशान घाट में महिला की चिता जलने के बाद बची राख की तस्वीर

फतेहाबाद | रतिया में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मृतका के मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जलती चिता बुझाकर अधजले शव-अवशेष, अस्थियां और राख जबरन ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर थाना सिटी रतिया में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता अवतार सिंह निवासी गांव बरे, तहसील बुढलाडा जिला मानसा ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन गुरदीप कौर पत्नी मलकीत सिंह निवासी ढाणी बाबणपुर को लंबे समय से ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि पति, जेठ और जेठानी के दुर्व्यवहार और मारपीट से परेशान होकर गुरदीप कौर ने 11 मई 2026 को जहरीला पदार्थ निगल लिया था।

गंभीर हालत में पहले उसे रतिया के सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हिसार के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 13 मई को उसकी मौत हो गई। इस मामले में पहले ही थाना सदर रतिया में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए मायका पक्ष को सौंप दिया था।

मायका पक्ष के अनुसार, ससुराल पक्ष शव को अपने गांव ले जाना चाहता था, लेकिन पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद रतिया के रामबाग श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करवाया गया। शिकायत में कहा गया है कि अंतिम संस्कार के बाद कुछ रिश्तेदार चिता की निगरानी के लिए वहीं मौजूद थे।

आरोप है कि उसी शाम करीब 6 बजे ससुराल पक्ष के लोग श्मशान घाट पहुंचे और जानबूझकर जलती चिता पर पानी डालकर उसे बुझा दिया। इसके बाद अधजले शव-अवशेष, अस्थियां और राख जबरन अपने साथ ले गए। शिकायतकर्ता ने इसे अमानवीय और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताया है।

शिकायत में मलकीत सिंह, कर्मा, सुखविंदर सिंह, तरसेम सिंह, स्वर्ण सिंह और सन्नी उर्फ कारिया सहित अन्य लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से धार्मिक भावनाएं आहत करने, शव-अवशेषों के अपमान, साक्ष्य नष्ट करने और आपराधिक अतिक्रमण जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

साथ ही श्मशान घाट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित करने तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने की मांग भी उठाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल |मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : महेंद्रगढ़ के 20 बुजुर्ग रवाना | श्री नांदेड़ साहिब के करेंगे दर्शन

Array
|
रेवाड़ी से श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए रवाना होते तीर्थ यात्री।
रेवाड़ी से श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए रवाना होते तीर्थ यात्री।
नारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जिला महेंद्रगढ़ के 20 बुजुर्ग श्रद्धालु श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए रवाना हुए। सिरसा रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को ...
Continue Reading

नारनौल। सैनी सभा की आम बैठक में आय-व्यय पर मंथन : बैठक में करीब दो करोड़ का लेखा जोखा सर्वसम्मति से पास

Array
|
संगठन की मजबूती और समाजहित के मुद्दों पर मंथन करते सैनी सभा के पदाधिकारी।
संगठन की मजबूती और समाजहित के मुद्दों पर मंथन करते सैनी सभा के पदाधिकारी।
नारनौल। सैनी सभा नारनौल रजिस्टर्ड की त्रिवार्षिक आय-व्यय लेखा-जोखा बैठक रविवार को रेवाड़ी रोड स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित की गई। सभा के प्रधान बिशन कुमार सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस आम सभा की बैठक का संचालन महासचिव निहाल सिंह सैनी ने किया। बैठ...
Continue Reading

फतेहाबाद | विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोप : ब्लॉक समिति चेयरमैन ने CM को भेजी शिकायत

Array
|
ब्लॉक समिति के चेयरमैन विकास सीएम को भेजी शिकायत की कॉपी दिखाते हुए,
ब्लॉक समिति के चेयरमैन विकास सीएम को भेजी शिकायत की कॉपी दिखाते हुए,
फतेहाबाद। रतिया ब्लॉक समिति के चेयरमैन विकास ने पूर्व चेयरमैन कृष्णा मेहता और बीडीपीओ विभाग के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर विकास कार्यों में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि पूर्व कार्यकाल के दौरान कई गांवों में ऐसे ...
Continue Reading
Advertisement

Trending