Yamunanagar News | समाधान शिविर में आई 2 शिकायतें : एक का मौके पर निवारण | दूसरी संबंधित विभाग को भेजी

एसडीएम कार्यालय व्यासपुर में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में नायब तहसीलदार रविन्द्र कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल दो शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि दूसरी शिकायत को निवारण के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया।
नायब तहसीलदार रविन्द्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार लगाए जा रहे समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि नागरिक परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पुलिस विभाग और पंचायती राज संस्थाओं सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें समाधान शिविर में रख सकते हैं। जिन शिकायतों का समाधान मौके पर संभव है, उनका तत्काल निपटारा किया जाता है।
जिन मामलों में विभागीय जांच या अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होता है, उन्हें संबंधित विभाग को भेजा जाता है। अधिकारियों को ऐसी शिकायतों पर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नायब तहसीलदार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों के निपटारे में अनावश्यक देरी नहीं करने और आमजन को समय पर राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के एसडीओ सतबीर सिंह, बृजेश एसईपीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम से सुरेंद्र, पब्लिक हेल्थ जेई जसपाल, एएसआर हिमांशु गौड़ और नगर पालिका साढौरा से तेजिंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Editor: शिवानी राजपूत



