Narnaul News | समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं : CEO निर्मल नागर ने दिए निर्देश | सोमवार-गुरुवार को होगा आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार गुरुवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखीं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल नागर ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, बिजली, पेयजल और पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले सामने आए। नागरिकों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए उनके जल्द समाधान की मांग की।
सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव है, उनका जल्द निपटारा किया जाए और अन्य मामलों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर नागरिकों को राहत दी जाए।
उन्होंने बताया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला और उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नागरिक इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख सकते हैं।
जिला स्तर पर लघु सचिवालय और उपमंडल स्तर पर संबंधित स्थानों पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को एक ही स्थान पर सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
शिविर के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों से उनकी शिकायतों से संबंधित जानकारी ली। संबंधित विभागों को मामलों पर कार्रवाई करते हुए शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर नगराधीश डॉ. मंगल सेन और पुलिस उप अधीक्षक भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Editor: शिवानी राजपूत



