नारनौल में CJM नीलम कुमारी का जेल दौरा ,महिला व बुजुर्ग कैदियों से किया संवाद : अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित

|
नारनौल

जिला जेल नारनौल में निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करतीं सीजेएम नीलम कुमारी
जिला जेल नारनौल में निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करतीं सीजेएम नीलम कुमारी

नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के विशेष अभियान “न्याय और सम्मान” के तहत जिला जेल नारनौल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला और बुजुर्ग कैदियों से संवाद कर उनके हालात जाने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि न्याय और सम्मान हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, चाहे वह जेल के अंदर हो या बाहर।

निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने जेल परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कैदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, बीमार कैदियों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं तथा बैरकों और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता की जांच की। जागरूकता शिविर में कैदियों को मुफ्त कानूनी सहायता के अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि जिन कैदियों के पास निजी वकील नहीं है, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सरकारी खर्च पर वकील उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कैदियों की कानूनी फाइलों की स्थिति जानी और उनकी समस्याओं को मौके पर ही सुना। सीजेएम ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि जेल में मानवाधिकारों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी कैदी को कानूनी जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित न रहना पड़े|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल में बेटियों को कैंसर से बचाने की मुहिम ,राजवंशी स्कूल में टीकाकरण पर जागरूकता : डॉक्टरों ने अभिभावकों को किया प्रेरित

हरविन्द्र यादव
|
राजवंशी स्कूल दौचाना में छात्राओं को कैंसर से बचाव के टीकाकरण की जानकारी देते स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर
राजवंशी स्कूल दौचाना में छात्राओं को कैंसर से बचाव के टीकाकरण की जानकारी देते स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर
नारनौल। दौचाना स्थित राजवंशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्राओं और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉक्टर नरेंद्र कुमार और डॉ. अंजली सैनी ने बच्चेदानी के कैंसर से बचाव को लेकर वि...
Continue Reading

नारनौल में CM ने वीसी के जरिए ली नीट परीक्षा की समीक्षा डीसी ने तैयारियों की दी जानकारी : केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली व एम्बुलेंस के पुख्ता प्रबंध

|
फोटो मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
फोटो मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगामी 3 मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। जिला महेंद्रगढ़ की ओर से उप...
Continue Reading

HCS परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज की विशेष बसें पंचकूला, यमुनानगर और फरीदाबाद के लिए रूट तय : तय समय पर रवाना होंगी गाड़ियां

|
नारनौल। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली एचसीएस (एग्जीक्यूटिव) एवं अन्य एलाइड सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री न...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: