चंडीगढ़। नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियां तेज 175 केंद्रों पर 65,300 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा : सीएम सैनी ने दिए सुरक्षा व व्यवस्था के सख्त निर्देश

हरविन्द्र यादव
|
चंडीगढ़

चंडीगढ़। प्रदेशभर में नीट (यूजी) परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, जहां 175 परीक्षा केंद्रों पर करीब 65,300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर 3 मई 2026 को होने वाली परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अभिभावकों के ठहरने और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को समय पर केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही 26 अप्रैल को हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एचसीएस एवं संबद्ध सेवाओं की परीक्षा के लिए भी पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।

नीट (यूजी) परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा, जिसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिनमें बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था को दोगुना करना, पुरुष और महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग जांच काउंटर स्थापित करना, प्रत्येक 100 परीक्षार्थियों पर एक सुरक्षा जांच काउंटर तथा 48 परीक्षार्थियों पर एक बायोमेट्रिक उपकरण की व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा 30 अप्रैल तक सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे तथा परीक्षा के दिन दोपहर 1:45 बजे से जैमर सक्रिय कर दिए जाएंगे, ताकि बायोमेट्रिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंडीगढ़ | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 46 न्यायिक अधिकारियों के तबादले | कई जिलों में नई नियुक्तियां | 1 मई से लागू होंगे आदेश

हरविन्द्र यादव
|
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जारी तबादला सूची
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जारी तबादला सूची
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रदेश में न्यायिक प्रशासन को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए 46 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 23 अप्रैल 2026 को जारी किए गए, जो 1 मई 2026 से प्रभावी होंगे। जारी आदेशों के अनुसार ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | भाजपा ने नगर निगम प्रत्याशियों की घोषणा की | पंचकूला, अंबाला व सोनीपत में उतारे उम्मीदवार : श्याम लाल बंसल, अक्षिता सैनी व राजीव जैन को मौका | चुनावी मैदान में बढ़ी सरगर्मी

रामचन्द्र सैनी
|
नगर निगम चुनाव का उम्मीदवार
नगर निगम चुनाव का उम्मीदवार
निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज करते हुए पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार पंचकूला से श्याम लाल बंसल, अंबाला से अक्षिता सैनी और सोनीपत से रा...
Continue Reading

नारनौल | हरियाणा में HPS अधिकारियों के तबादले : नारनौल के डीएसपी दिनेश कुमार यादव का पुन्हाना तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

हरविन्द्र यादव
|
हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने HPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती को लेकर आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार नारनौल में तैनात डीएसपी दिनेश कुमार यादव का तबादला कर उन्हें पुन्हाना भेजा गया है। आदेश में यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू बताया गया ह...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: