ज़िला
नारनौल | शराब ठेके पर आगजनी : बाइक सवार दो युवकों ने लगाई आग | CCTV में कैद वारदात
हरियाणा के नारनौल में कुलताजपुर रोड स्थित एक शराब के ठेके को आग लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि आग लगने के कारण ठेके को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इस बारे में ठेकेदार ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के कुलताजपुर मोड़ पर एक शराब का ठेका बना हुआ है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे शराब का ठेका बंद था। उस समय बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने तेल छिड़कर शराब के ठेके के शटर के बाहर आग लगा दी।
ठेके पर आग लगाने वाले संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद
बाइक पर भागे
जिसके बाद दोनों युवक वहां से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। आग की सूचना जब ठेके पर सो रहे कारिंदे संजय उर्फ बिल्लू को लगी तो उसने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिससे वह भी झुलस गया। कारिंदे ने ठेके के अंदर से पानी के कैंपर लाकर आग पर काबू पाया। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने के बाद ठेके पर पहुंची पुलिस ने इस आगजनी में घायल हुए संजय को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
ठेके पर लगी आग की जानकारी जुटाते हुए पुलिसकर्मी
ठेकेदार ने दी शिकायत
इस बारे में कृष्ण कुमार नामक ठेकेदार ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया है कि वह इस ठेके का संचालन करता है। शिकायत में बताया कि सुबह करीब पांच से साढ़े पांच बजे के बीच बाइक सवार दो युवकों ने तेल छिड़कर ठेके पर आग लगा दी। जिसके बाद दोनों भाग गए।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
आग लगाने की यह पूरी वारदात ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें दो युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों युवकों में से एक युवक बाइक पर खड़ा रहता है तथा दूसरे को टोर्च दिखाता है। दूसरा युवक एक बोतल ठेके के शटर पर छिड़कता है। जिसके बाद वह माचिस लेकर आग लगा देता है। इसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो जाते हैं।
नारनौल। एचसीएस परीक्षार्थियों को राहत : रोडवेज की विशेष बसें बनी सहारा | समय पर केंद्र पहुंचे अभ्यर्थी
नारनौल। सखी केंद्र का औचक निरीक्षण : पीड़ित महिलाओं को संवेदनशील सहायता के निर्देश | मुफ्त कानूनी मदद पर जोर
नारनौल। पब्लिक हेल्थ में फर्जी टोकन खेल : एलओसी में गड़बड़ी के आरोप | चहेते ठेकेदारों को फायदा
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा4 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा4 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा2 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद