नारनौल। सखी केंद्र का औचक निरीक्षण : पीड़ित महिलाओं को संवेदनशील सहायता के निर्देश | मुफ्त कानूनी मदद पर जोर

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल

रिकॉर्ड की जांच करती सीजेएम नीलम कुमारी।
रिकॉर्ड की जांच करती सीजेएम नीलम कुमारी।

नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने सोमवार को नारनौल स्थित वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में हिंसा पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने रजिस्टर, केस फाइलों और परामर्श रिकॉर्ड की गहन समीक्षा करते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का समाधान पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किया जाए। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर एक ही छत के नीचे महिलाओं को पुलिस सहायता, चिकित्सा, कानूनी परामर्श और अल्पकालिक आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

नीलम कुमारी ने केंद्र प्रशासक को निर्देश दिए कि वे पीड़ित महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र महिला न्याय या कानूनी सहायता से वंचित न रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | रेवाड़ी रोड आपार होटल में हड़कंप: पिता की डांट से घबराया युवक तीसरी मंजिल पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल | रेवाड़ी रोड स्थित आपार होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब शराब पी रहे चार युवकों में से एक युवक अपने पिता के आने पर डर गया और तीसरी मंजिल की खिड़की पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। जानकारी के ...
Continue Reading

नारनौल। एचसीएस परीक्षार्थियों को राहत : रोडवेज की विशेष बसें बनी सहारा | समय पर केंद्र पहुंचे अभ्यर्थी

रामचन्द्र सैनी
|
एचपीएससी की परीक्षा देने के लिए रोडवेज की यात्रा करते अभ्यर्थी।
एचपीएससी की परीक्षा देने के लिए रोडवेज की यात्रा करते अभ्यर्थी।
हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों और उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एचसीएस एवं अन्य एलाइड सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों हेतु विशेष परिवहन व्यवस्था की गई, जिससे अभ्यर्थियों का सफर सुगम ह...
Continue Reading

नारनौल। पब्लिक हेल्थ में फर्जी टोकन खेल : एलओसी में गड़बड़ी के आरोप | चहेते ठेकेदारों को फायदा

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल पब्लिक हेल्थ विभाग में फर्जी टोकन और एलओसी घोटाले के आरोप
नारनौल पब्लिक हेल्थ विभाग में फर्जी टोकन और एलओसी घोटाले के आरोप
नारनौल। पब्लिक हेल्थ विभाग डिविजन नंबर-1 एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में है। विभाग पर आरोप है कि यहां एलओसी (लेटर ऑफ क्रेडिट) की अधिकतम राशि का फायदा उठाकर चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर फर्जी टोकन और फर्जी बिलों का खेल...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: