ज़िला
नीमकाथाना | अरुणाचल में शहीद हुआ काचरेडा का लाल: भूस्खलन में गई जान, पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
नीमकाथाना। पाटन क्षेत्र के काचरेडा गांव निवासी भारतीय सेना के जांबाज जवान ग्रेनेडियर देशराज सिंह तंवर के अरुणाचल प्रदेश में शहीद होने की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिससे क्षेत्रवासियों में गर्व के साथ गहरा दुःख भी व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में सीमा पर गश्त के दौरान अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से देशराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर बचाव प्रयास किए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने वीरगति प्राप्त कर ली।
शहीद की पार्थिव देह गुवाहाटी से विमान द्वारा दिल्ली लाई गई। दिल्ली पहुंचने के बाद पार्थिव देह को कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में रखा गया, जहां आमजन ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव काचरेडा ले जाया गया।
शहीद देशराज सिंह का अंतिम संस्कार उनके गांव काचरेडा में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान सेना के अधिकारी और जवान उन्हें अंतिम सलामी देंगे। शहीद के सम्मान में पाटन से काचरेडा तक भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
शहादत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों की स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। जानकारी के अनुसार परिवार की महिलाओं, बुजुर्गों और उनके पिता उदय सिंह को अभी तक इस दुखद समाचार की पूरी जानकारी नहीं दी गई है।
देशराज सिंह का परिवार लंबे समय से सेना से जुड़ा रहा है। वे तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई भी भारतीय सेना में सेवारत हैं, जबकि उनके दादा भगवान सिंह सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। देशराज सिंह करीब पांच वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो साल की मासूम बेटी को छोड़ गए हैं।
तिरुपति में आज होगी एनडीए की मीटिंग
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन की मौत
मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल17 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता