कोटपूतली में चोरी का नया ट्रेंड : पोश कॉलोनी से LPG सिलेंडर गायब | CCTV में कैद शातिर चोर

महेश सिंह
|
कोटपुतली बहरोड़

कोटपूतली की गढ़ कॉलोनी में CCTV में कैद चोर
कोटपूतली की गढ़ कॉलोनी में CCTV में कैद चोर

राजस्थान के कोटपूतली की गढ़ कॉलोनी में चोरी का नया मामला सामने आया है, जहां चोर ने घर में घुसकर महज दो मिनट में LPG सिलेंडर चोरी कर लिया। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे पुलिस जांच में जुट गई है।

कैसे हुई वारदात – कोटपूतली शहर की पोश गढ़ कॉलोनी में देर रात एक अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गया। उस समय घर के सदस्य अंदर सो रहे थे। आंगन में रखे दो भरे हुए LPG सिलेंडरों में से एक को चोर ने निशाना बनाते हुए मौके से फरार हो गया।

दो मिनट में चोरी – चोर ने बेहद शातिर तरीके से महज दो मिनट के भीतर पूरी वारदात को अंजाम दिया। बिना किसी घबराहट के सिलेंडर उठाकर निकल जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि उसे पहले से घर की स्थिति की जानकारी थी।

घर से LPG सिलेंडर चोरी करते हुए

घर से LPG सिलेंडर चोरी करते हुए

CCTV में कैद – पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर तेजी से घर में प्रवेश करता है और आराम से सिलेंडर उठाकर बाहर निकल जाता है। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

कॉलोनी में दहशत – सुबह जब परिजनों को सिलेंडर गायब मिला तो उन्होंने तुरंत कोटपूतली थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोटपूतली | लापता बुजुर्ग का शव डंपिंग यार्ड में मिला : क्षत-विक्षत हालत में हड्डियों का ढांचा बना, क्षेत्र में सनसनी

जिला ब्यूरो
|
डंपिंग यार्ड के पास मिला बुजुर्ग का शव
डंपिंग यार्ड के पास मिला बुजुर्ग का शव
कोटपूतली-पावटा क्षेत्र में 80 वर्षीय लापता बुजुर्ग ओमप्रकाश अग्रवाल का शव मिलने से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। शव अत्यंत क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। लापता होने के चार दिन बाद मिला शवअंबेडकर पार्क स्थित सब्जी मंड...
Continue Reading

नीमराणा | वेतनवृद्धि को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन : सैकड़ों महिला मजदूर धरने पर बैठीं | सड़क जाम से यातायात प्रभावित

महेश सिंह
|
वेतनवृद्धि की मांग को लेकर उग्र हुए मजदूर, मौके पर पहुंचे अधिकारी और पुलिस ने संभाली स्थिति।
वेतनवृद्धि की मांग को लेकर उग्र हुए मजदूर, मौके पर पहुंचे अधिकारी और पुलिस ने संभाली स्थिति।
नीमराणा | औद्योगिक क्षेत्र नीमराणा में सोमवार को मजदूरों का आक्रोश एक बार फिर खुलकर सामने आया, जब इंडियन और जापानी जोन की कंपनियों—हैलोज़ पैकेजिंग और एस्टमो—के बाहर बड़ी संख्या में श्रमिकों ने वेतनवृद्धि की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह से ...
Continue Reading

बानसूर। रामपुर में लेपर्ड की दहशत: CCTV में कैद मूवमेंट, मोर का किया शिकार, वन विभाग अलर्ट

महेश सिंह
|
वन विभाग ने पिंजरा लगाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
वन विभाग ने पिंजरा लगाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
क्षेत्र के रामपुर कस्बे में पिछले दो दिनों से लेपर्ड की लगातार मूवमेंट सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आबादी क्षेत्र में जंगली जानवर की मौजूदगी से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और शाम होते ही घरों में रहने को मजबूर हो...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: