Home: उत्तर प्रदेश क्राइम
गैंगरेप के बाद बदमाशों ने युवती को छत से नीचे फेंका, बेहोशी की हाल में मिली पीड़िता, हालत गंभीर

गैंगरेप के बाद बदमाशों ने युवती को छत से नीचे फेंका, बेहोशी की हाल में मिली पीड़िता, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश | क्राइम | 3/28/2024, 8:34 AM | Ground Zero Official

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में रेप के बाद नाबालिग को मकान की छत से फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात थाना अलापुर क्षेत्र के एक गांव की है।

मंगलवार को आधी रात को आरोपी अपने भाई के साथ नाबालिग का मुंह दबाकर खाली मकान में ले गया। जहां एक आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया और दूसरा आरोपी ने वारदात में शामिल रहा। किशोरी के विरोध करने उसे मकान की दूसरी मंजिल से फेंक दिया। जब किशोरी काफी देर तक घर नही पहुंची, तब परिजन उसकी तलाश को निकले। चीख-पुकार सुनने पर परिजन पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़िता का चल रहा इलाज

परिजन के मुताबिक, पीड़िता का परिवार दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। परिजन होली पर्व पर घर आए हैं। मंगलवार की आधी रात उनकी पंद्रह वर्षीय बेटी खाली प्लॉट में टॉयलेट को गई। इस दौरान दो भाइयों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद उसे छत से फेंक दिया। इधर, थानाध्यक्ष अलापुर का कहना है कि पीड़िता की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। एक आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप है, जबकि दूसरे पर पीड़िता के साथ मारपीट का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। किशोरी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

LATEST