ज़िला
ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर प्रो. रामबिलास शर्मा की सीएम से बात : तुरंत मुआवजे की मांग
हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने जिले में हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर बातचीत कर किसानों को जल्द राहत देने की मांग रखी।
प्रो. शर्मा ने कहा कि गेहूं और सरसों की फसल को हुए नुकसान की तुरंत गिरदावरी कराई जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के सामने मनुष्य असहाय होता है, लेकिन सरकार का कर्तव्य है कि वह किसानों को समय पर राहत प्रदान करे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान की भरपाई हर हाल में की जाएगी।
गिरदावरी कराकर किसानों को राहत देने का आश्वासन, सरकार पर जिम्मेदारी निभाने का दबाव
प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि भले ही वे वर्तमान में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की जनता ने उनके लंबे राजनीतिक जीवन में हमेशा उनका साथ दिया है और वे हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े हैं।
उन्होंने अपने मंत्रीकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2015 में भी ओलावृष्टि से हुए नुकसान के दौरान उन्होंने महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में करोड़ों रुपये का मुआवजा दिलवाने का कार्य किया था।
अंत में उन्होंने किसानों से अपील की कि वे चिंता न करें, सरकार इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।
नारनौल। हनुमान मंदिर में प्रसाद वितरण 28 अप्रैल को : अधिवक्ता चैंबर में होगा धार्मिक आयोजन | बार के अधिवक्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम
महेंद्रगढ़। हकेवि में जनगणना 2027 पर डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम : स्वगणना को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक | डीसी अनुपमा अंजलि ने दिलाई शपथ
महेंद्रगढ़। हकेवि कुलपति को मिला विशिष्ट सम्मान : डीएवी समर्पण दिवस पर हुआ सम्मान समारोह | शिक्षा व नेतृत्व में योगदान की सराहना
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा2 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद