ज़िला
हकेवि में मनाया गया उत्कल दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम : 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा : ओडिशा की परंपराओं की झलक दिखी
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) में 91वां उत्कल दिवस उत्साह, सांस्कृतिक उल्लास और एकता की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ओडिशा के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा किया गया, जिसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और अतिथियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा रहे, जबकि छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनु यादव, उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. नीरज कर्ण सिंह विशिष्ट अतिथि एवं प्रो. तीर्थराज भोई मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रभु जगन्नाथ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद ओडिशा के राज्य गीत ‘बंदे उत्कल जननी’ की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पारंपरिक लोक नृत्य, लघु नाटिका और रैंप शो शामिल रहे, जिनमें ओडिशा की संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली।
मुख्य अतिथि प्रो. पवन कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान की सराहना की। मुख्य वक्ता प्रो. तीर्थराज भोई ने उत्कल दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाषा और सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर बल दिया।
इस अवसर पर अतिथियों को हस्तनिर्मित चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण ओडिया व्यंजन भी रहा, जिसकी विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों और अतिथियों ने सराहना की।
कार्यक्रम का आयोजन सहायक आचार्य डॉ. आलेख सच्चिदानंद के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें प्रो. रंजन कुमार साहू का सहयोग रहा। आयोजन ने ‘एकता में विविधता’ की भावना को साकार किया।
गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस
फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
राष्टीय6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल11 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
राष्टीय5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता