महेंद्रगढ़। हकेवि में जनगणना 2027 पर डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम : स्वगणना को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक | डीसी अनुपमा अंजलि ने दिलाई शपथ

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
राष्ट्रीय जनगणना पर आयोजित कार्यक्रम में स्वगणना की शपथ दिलातीं जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि
राष्ट्रीय जनगणना पर आयोजित कार्यक्रम में स्वगणना की शपथ दिलातीं जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 को लेकर डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘राष्ट्रीय जनगणना 2027- स्वगणना पर डिजिटल आउटरीच पहल’ रहा।

कार्यक्रम में उपायुक्त अनुपमा अंजलि मुख्य अतिथि तथा एसडीएम योगेश सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार, समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा तथा कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार भी मौजूद रहे।

कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनगणना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसे सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल स्वगणना में भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब जनगणना प्रक्रिया तकनीक आधारित हो गई है, जिसमें पोर्टल पर स्वयं जानकारी भरने की सुविधा उपलब्ध है।

राष्ट्रीय जनगणना पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एसडीएम योगेश सैनी को स्मृति चिह्न भेंट करते समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा

राष्ट्रीय जनगणना पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एसडीएम योगेश सैनी को स्मृति चिह्न भेंट करते समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा

मुख्य अतिथि उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने कहा कि पिछली जनगणना 2011 में हुई थी और इस बार पहली बार मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से डेटा संग्रह किया जा रहा है। उन्होंने इसे देश के 1.4 अरब लोगों के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण डेटा बताते हुए सभी से स्वगणना में भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को स्वगणना की शपथ भी दिलाई और जागरूकता रैली को भी रवाना किया।

विशिष्ट अतिथि एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जनगणना प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है और नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर 30 अप्रैल तक स्वगणना कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय जनगणना पर आयोजित कार्यक्रम में स्वगणना जागरूकता रैली निकालते हुए कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार के साथ अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी

राष्ट्रीय जनगणना पर आयोजित कार्यक्रम में स्वगणना जागरूकता रैली निकालते हुए कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार के साथ अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी

समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल जनगणना नहीं, बल्कि देश की नीतियों और योजनाओं के निर्माण का आधार है। वहीं कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में पहले ही स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और अब विद्यार्थियों तक इस जानकारी को पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम के चार्ज ऑफिसर डॉ. संदीप बूरा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्वगणना की प्रक्रिया का डेमो भी प्रस्तुत किया गया। अंत में सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. देवेंद्र सिंह राजपूत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रो. रेनु यादव, प्रो. विकास गर्ग, रमेश सैनी सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर के साथ मारपीट : बाइक साइड को लेकर हुई थी बहस | बदला लेने पहुंचे कई युवक | CCTV आया सामने

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद | ऑन ड्यूटी रोडवेज चालक और परिचालक (कंडक्टर) पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने बस को रोककर चालक के साथ मारपीट की और उसे बस से नीचे खींचने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर तेज...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली मीटर का लोड बढ़ाने के नाम पर रिश्वतखोरी : जेई सहित तीन कर्मचारी गिरफ्तार | एसीबी की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद में रिश्वतखोरी मामले में कार्रवाई करती एसीबी टीम।
फरीदाबाद में रिश्वतखोरी मामले में कार्रवाई करती एसीबी टीम।
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और दो लाइनमैन को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बिजली मीटर की क्षमता (लोड) बढ़ाने...
Continue Reading

फरीदाबाद | डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : किशोर की हत्या के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
किशोर हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ फरीदाबाद पुलिस टीम।
किशोर हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ फरीदाबाद पुलिस टीम।
फरीदाबाद | पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा संगीन मामलों में लगातार अपराधियों की धर पकड की जा रही है, इसी के चलते 5/6 जून की रात्री को थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोर की हत्या करने के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने 8 जून को एक आरोपित को ...
Continue Reading
Advertisement

Trending