महेंद्रगढ़। हकेवि कुलपति को मिला विशिष्ट सम्मान : डीएवी समर्पण दिवस पर हुआ सम्मान समारोह | शिक्षा व नेतृत्व में योगदान की सराहना

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

हकेवि कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार को विशिष्ट सम्मान प्रदान करते हुए आयोजन समिति के अधिकारी
हकेवि कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार को विशिष्ट सम्मान प्रदान करते हुए आयोजन समिति के अधिकारी

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार को डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति एवं आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा द्वारा ‘विशिष्ट सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, विशेषकर कौशल शिक्षा, नेतृत्व क्षमता और अध्यापन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

यह सम्मान महान शिक्षाविद एवं समाज सुधारक महात्मा हंसराज की 162वीं जयंती के उपलक्ष्य में डीएवी समर्पण दिवस के अवसर पर फरीदाबाद में आयोजित समारोह के दौरान दिया गया। इस अवसर पर पूनम सूरी ने कुलपति को वेदों की प्रति भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय सभी सहभागियों के साथ निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी रूप से लागू किया जा चुका है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और विभिन्न मंचों पर विश्वविद्यालय की सराहना हो रही है।

प्रमाण-पत्र में उनके कृतित्व का उल्लेख करते हुए बताया गया कि प्रो. टंकेशवर कुमार ने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में लगभग छह वर्षों तक कुलपति के रूप में सेवाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय तथा दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।

उन्होंने ‘लीड-फ्रॉम-द-फ्रंट’ दृष्टिकोण अपनाते हुए शोध स्तर को सुदृढ़ किया और उसकी प्रभावशीलता को लगभग तीन गुना तक बढ़ाया। उनके 170 से अधिक शोध प्रकाशन हैं और उन्होंने 14 पीएचडी शोधार्थियों का सफल मार्गदर्शन किया है। वे इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फिजिकल साइंसेज तथा नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के फेलो भी हैं।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि उन्होंने वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कनाडा, इटली और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों की यात्राएं कर अंतरराष्ट्रीय समझौते स्थापित किए। उनके योगदान के लिए उन्हें ‘शिक्षकरत्न पुरस्कार’ (2022), ‘वाइस-चांसलर ऑफ द ईयर’ (2022) और ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ (2016) जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अंत में कुलपति ने डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति और आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | सीजेएम नीलम कुमारी ने की विधिक सेवाओं की समीक्षा | लोक अदालत की तैयारियों पर दिया जोर | मध्यस्थता से मामलों के निपटान पर फोकस | ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

रामचन्द्र सैनी
|
पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने उपमंडल विधिक सेवा समिति महेंद्रगढ़ में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक लेकर विधिक सेवाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के...
Continue Reading

चंडीगढ़ | भाजपा ने नगर निगम प्रत्याशियों की घोषणा की | पंचकूला, अंबाला व सोनीपत में उतारे उम्मीदवार | श्याम लाल बंसल, अक्षिता सैनी व राजीव जैन को मौका | चुनावी मैदान में बढ़ी सरगर्मी

रामचन्द्र सैनी
|
नगर निगम चुनाव का उम्मीदवार
नगर निगम चुनाव का उम्मीदवार
निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज करते हुए पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार पंचकूला से श्याम लाल बंसल, अंबाला से अक्षिता सैनी और सोनीपत से रा...
Continue Reading

नारनौल। हनुमान मंदिर में प्रसाद वितरण 28 अप्रैल को : अधिवक्ता चैंबर में होगा धार्मिक आयोजन | बार के अधिवक्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम

रामचन्द्र सैनी
|
हनुमान जी के रोट प्रसाद वितरण के लिए निमंत्रण देते चेंबर समिति के प्रधान यशवीर ढिल्लों प्रधान एवं अन्य अधिवक्ता
हनुमान जी के रोट प्रसाद वितरण के लिए निमंत्रण देते चेंबर समिति के प्रधान यशवीर ढिल्लों प्रधान एवं अन्य अधिवक्ता
आगामी 28 अप्रैल को अधिवक्ता चैंबर प्रांगण स्थित भगवान हनुमान  अधिवक्तेश्वर मंदिर में हनुमान जी के प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी अधिवक्ता चैंबर समिति के प्रधान यशवीर ढिल्लों ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रसाद वितरण कार्यक्रम नारनौल...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: