ज़िला
पलवल। किसानों को आधुनिक खेती की दी जानकारी : सिहोल में खरीफ फसलों पर कार्यशाला आयोजित | मूंग, कपास व गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर जोर
पलवल। जिले के गांव सिहोल स्थित धानुका एग्रीटेक रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी सेंटर में शुक्रवार को किसानों के लिए खरीफ फसलों को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बागवानी विभाग हरियाणा के पूर्व निदेशक डॉ. बी.एस. सहरावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राशि एग्रो इंडस्ट्रीज के टेरिटरी मैनेजर रोहित श्योराण, कार्यकारी बिक्री अधिकारी भागीरथ तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के बीपीडब्ल्यू सुंदरलाल सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यशाला में किसानों को मूंग, कपास और गन्ना की फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

किसानों को खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीकों के बारे में जागरूक करते कृषि विशेषज्ञ
डॉ. बी.एस. सहरावत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर पैदावार के लिए मिट्टी की तैयारी, बीजों का सही चयन, बुवाई, सिंचाई और कटाई तक सभी चरणों में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने फसलों में खरपतवार नियंत्रण के उपाय भी बताए और कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उत्पादन में वृद्धि करना है।

कार्यशाला में अतिथियों को सम्मानित करते आयोजक व किसान।
वहीं कपास की फसल पर जानकारी देते हुए रोहित श्योराण ने बताया कि कपास एक संवेदनशील फसल है, जिसकी सही प्रबंधन के साथ खेती करने पर बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को कपास की विभिन्न किस्मों, फसल अवधि और उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुवाई के समय गोबर की खाद, डीएपी, एसएसपी और पोटाश का उपयोग फसल के लिए लाभकारी होता है। साथ ही किसानों को फसल में आने वाली बीमारियों और उनके नियंत्रण के उपायों से भी अवगत कराया गया।
कार्यशाला में उपस्थित किसानों ने बताया कि उन्हें मूंग, कपास और गन्ना की खेती से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी मिली है, जिससे वे आधुनिक तरीके से खेती कर अपनी आय बढ़ा सकेंगे।
नांगल चौधरी | अभय सिंह यादव का बड़ा बयान : विपरीत हालात में मिला टिकट, 10 साल में पानी की सबसे बड़ी समस्या सुलझाई, मेडिकल कॉलेज और लॉजिस्टिक हब पर सियासत गरम
नारनौल | गौ सेवा समूह ने गोशाला में लगाई सवामणी : तीन साल से जारी है सेवा
नांगल चौधरी | सूखे इलाके से विकास की नई पहचान तक : पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव का भव्य स्वागत
-
निजामपुर4 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल4 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद