पलवल | केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग : 24 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू | बड़ा हादसा टला

रिपोर्टर: सुन्दर कुंडू
| हरियाणा

पलवल। केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रक से केमिकल उतारते समय अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हालांकि समय रहते कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

पलवल के गांव ततारपुर-जटोला रोड स्थित एडजल केमिकल कंपनी में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में आग मामूली थी, लेकिन कुछ ही देर में उसने भयंकर रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

पलवल के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में उठता काले धुएं का गुबार।

पलवल के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में उठता काले धुएं का गुबार।

घटना के समय फैक्ट्री में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान एक कर्मचारी के हल्का झुलसने की सूचना है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा।

पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लापरवाही से लगी या किसी तकनीकी खराबी के चलते।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया डिप्टी सीएमओ : स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

बबीता वर्मा
|
नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार
नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार
नूंह। स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुनहाना-शिकरावा रोड स्थित मोहन भ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र का गला घोंटना : चौधरी अभय सिंह चौटाला | 25 सितंबर की रैली रोक कर दिखाए सरकार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़ | इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि 10 जून को हरियाणा सरकार की तरफ से रैली, धरना प्रदर्शन आदि पर लगाई रोक प्रजातंत्र के खिलाफ है। पुराने वक्त में राजा महाराजा ...
Continue Reading

नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे

मंजीत सोनी, बबीता वर्मा
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी/नूंह । क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर के समय पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहन ...
Continue Reading
Advertisement

Trending