नांगल चौधरी | अभय सिंह यादव का बड़ा बयान : विपरीत हालात में मिला टिकट, 10 साल में पानी की सबसे बड़ी समस्या सुलझाई, मेडिकल कॉलेज और लॉजिस्टिक हब पर सियासत गरम

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नांगल चौधरी

नांगल चौधरी। क्षेत्र के कांवी की ढाणी में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन, कार्यकाल और मौजूदा हालातों पर खुलकर बात रखी। उन्होंने अपने भाषण में संघर्ष, काम, विरोध और क्षेत्र के विकास से जुड़े हर पहलू को विस्तार से सामने रखा।

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा, तब स्थिति बिल्कुल “अंधे कुएं में छलांग” जैसी थी। उन्हें खुद नहीं पता था कि वह विधायक बन पाएंगे या नहीं, टिकट मिलेगा या नहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की और विपरीत हालात में ही उन्हें टिकट मिला। उसी तरह के कठिन हालातों में उन्होंने काम भी किया और जनता के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश की।

उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान कई बार उनके कामों में अड़चनें डालने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने रुकना नहीं सीखा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें कभी भी काम करने से नहीं रोका और हर जरूरी कार्य के लिए सहयोग दिया।

पानी की समस्या को सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी के साथ-साथ महेंद्रगढ़, नारनौल और अटेली क्षेत्र में पानी को लेकर ऐतिहासिक काम किए गए। उन्होंने विस्तार से बताया कि दोहन और कृष्णावती नदी, जहां हरियाणा में प्रवेश करती हैं, वहां दोनों नदियों को नहर प्रणाली से जोड़ा गया। इस परियोजना का असर सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भूजल स्तर में सुधार होने से राजस्थान तक के गांवों को भी फायदा मिला। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब यहां के लोग पशुओं के लिए चारा तक राजस्थान से लाने को मजबूर थे, लेकिन पानी आने के बाद हालात बदल गए।

अपने कामकाज को लेकर उन्होंने आत्ममंथन करते हुए कहा कि उनकी एक कमी यह रही कि उन्हें “काम का भूत” सवार हो गया था। काम ज्यादा हुआ तो उसके चर्चे भी ज्यादा हुए और इसी के साथ विरोधियों की संख्या भी बढ़ती चली गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बड़े स्तर की राजनीति करने वाले लोग “दिमाक” से राजनीति करते हैं, जबकि उन्होंने हमेशा दिल से राजनीति की।

चुनावी हार को लेकर उन्होंने कहा कि अगर यह केवल एक सामान्य हार होती तो उन्हें इतनी तकलीफ नहीं होती, लेकिन असली दर्द इस बात का है कि क्षेत्र में नकारात्मकता हावी हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन प्रोजेक्ट्स को उन्होंने मेहनत से खड़ा किया, उन्हें अब कमजोर करने और बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है।

मेडिकल कॉलेज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक आधुनिक सोच के साथ बनाया गया प्रोजेक्ट था, ताकि क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए जयपुर या दिल्ली नहीं जाना पड़े। लेकिन आज उस मेडिकल कॉलेज की स्थिति सबके सामने है और उसे जानबूझकर पीछे धकेला जा रहा है, जो उनके लिए सबसे बड़ी पीड़ा का कारण है।

लॉजिस्टिक हब के मुद्दे पर भी उन्होंने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि एक बड़े नेता के द्वारा आरोप लगाए गए, लेकिन अगर आरोपों में सच्चाई थी तो जांच करवाई जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने के बाद चुप्पी साध लेना इस बात को दर्शाता है कि राजनीति किस दिशा में जा रही है।

डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि कुछ लोगों को लगा कि वह चुनाव हार गए हैं, अब उनका राजनीतिक भविष्य खत्म हो गया है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका नाम लोगों के दिलों पर लिखा हुआ है और इसे कोई मिटा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में क्षेत्र को उजड़ने से बचाने के उद्देश्य से आए थे और आज भी उसी सोच के साथ खड़े हैं।

लाइन बड़ी करने” वाले बयान पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह से चालू कर दिया जाए तो अपने आप लाइन बड़ी हो जाएगी। उन्होंने जनता को जागरूक होने की सलाह देते हुए कहा कि समाज में वही फल मिलेगा, जैसा बीज बोया जाएगा।

अपने भाषण के अंत में उन्होंने लोगों से सीधा सवाल किया कि अब फैसला जनता के हाथ में है कि उन्हें किस तरह की राजनीति और किस तरह के नेतृत्व को आगे बढ़ाना है।

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | हरियाणा बोर्ड 10वीं में दीपांशु ने हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक : बालाजी स्कूल में जश्न का माहौल

Array
|
दीपांशु ने हरियाणा बोर्ड 10वीं में हासिल की दूसरी रैंक, बालाजी स्कूल का बढ़ाया मान
दीपांशु ने हरियाणा बोर्ड 10वीं में हासिल की दूसरी रैंक, बालाजी स्कूल का बढ़ाया मान
नांगल चौधरी। बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल कर नया इतिहास रच दिया। स्कूल के होनहार विद्यार्थी दीपांशु पुत्र धर्मपाल ने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर पूरे हरियाणा म...
Continue Reading

नांगल चौधरी | CBSE 12वीं में श्री कृष्णा स्कूल का शानदार प्रदर्शन : विद्यार्थियों के सम्मान में निकला भव्य रोड शो

Array
|
CBSE 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद खुशी मनाते श्री कृष्णा स्कूल के विद्यार्थी।
CBSE 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद खुशी मनाते श्री कृष्णा स्कूल के विद्यार्थी।
नांगल चौधरी। क्षेत्र के शिक्षा जगत में एक बार फिर श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूँगारका ने अपनी शानदार उपलब्धि से नया मुकाम हासिल किया है। 10वीं कक्षा के बेहतरीन परीक्षा परिणाम के बाद अब CBSE 12वीं के रिजल्ट में भी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्...
Continue Reading

नांगल चौधरी | बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर का शानदार रिजल्ट : 100% परिणाम के साथ विद्यार्थियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Array
|
बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर का 100% रिजल्ट, विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर का 100% रिजल्ट, विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
नांगल चौधरी | भूंगारका रोड स्थित बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अकबरपुर ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए सीनियर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिस...
Continue Reading
Advertisement

Trending