ज़िला
नांगल चौधरी | पूर्व सिंचाई मंत्री का सम्मान समारोह : नहरी पानी पर अभिनंदन | ट्रैक्टरों के काफिले से जोरदार स्वागत
नांगल चौधरी | क्षेत्र की कांवी की ढाणी में पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जहां प्यासी भूमि तक नहरी पानी पहुंचाने और भूजल स्तर सुधारने के प्रयासों को लेकर उनका अभिनंदन किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और सामाजिक लोग जुटे हुए हैं और पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन
कार्यक्रम के आयोजक दीवान सिंह के नेतृत्व में हो रहे इस आयोजन में वक्ता पूर्व मंत्री के कार्यकाल के दौरान सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और सूखे क्षेत्रों में नहरी पानी पहुंचाने के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन प्रयासों से खेती को नई दिशा मिली और भूजल स्तर में भी सुधार हुआ है, जिससे किसानों को सीधा लाभ पहुंचा है।
समारोह से पहले कांवी मोड़ पर स्वागत का दृश्य बेहद खास रहा, जहां दर्जनों की संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। महंत शुभ नाथ महाराज व महंत जस नाथ महाराज भी कांवी मोड़ से सम्मान कार्यक्रम स्थल तक पूर्व सिंचाई मंत्री के साथ मौजूद हैं।

कांवी की ढाणी में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी
पूरे मार्ग में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी बनी हुई है और क्षेत्र में एकजुटता का माहौल साफ नजर आ रहा है।
नांगल चौधरी | राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस : अम्बेडकर पार्क में न्याय दिवस कार्यक्रम | सामाजिक न्याय और संविधान रक्षा का लिया संकल्प
नांगल चौधरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज : नांगल चौधरी में योग की पायलट रिहर्सल आयोजित | 21 जून को हजारों लोग करेंगे सामूहिक योगाभ्यास
नांगल चौधरी। एसआईआर कार्य का औचक निरीक्षण : बीएलओ को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश | लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली1 day agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल