फतेहाबाद | पॉली क्लीनिक के डॉक्टर पर महिला स्टाफ ने लगाए गंभीर आरोप : अशोभनीय व्यवहार को लेकर सीएमओ को दी शिकायत

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
डॉक्टर के खिलाफ एकजुट हुई महिला स्टाफ सदस्य।
डॉक्टर के खिलाफ एकजुट हुई महिला स्टाफ सदस्य।

फतेहाबाद। शहर स्थित पॉली क्लीनिक में कार्यरत एक डॉक्टर पर महिला स्टाफ सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 10 से अधिक महिला कर्मचारियों ने पहले मीडिया के सामने अपनी शिकायत रखी और बाद में कार्यकारी सीएमओ डॉ. बुधराम को लिखित शिकायत सौंपकर डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

महिला स्टाफ का आरोप है कि संबंधित डॉक्टर ने महिला कर्मचारियों के साथ वार्तालाप के दौरान कई बार अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे वे असुरक्षित महसूस कर रही हैं। शिकायत में कहा गया है कि उक्त डॉक्टर ने 1 मई को अतिरिक्त एसएमओ के रूप में कार्यभार संभाला था।

महिला कर्मचारियों के अनुसार 11 मई को डॉक्टर ने सभी स्टाफ को एक कमरे में बुलाकर उपस्थिति रजिस्टर के आधार पर महिला कर्मचारियों के नामों को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं। आरोप है कि उन्होंने महिला कर्मचारियों की वैवाहिक स्थिति को लेकर सवाल उठाए और “फ्रेंडली माहौल” बनाए रखने की बात कही।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 13 मई को डॉक्टर ने महिला स्टाफ के साथ बातचीत के दौरान सेक्स और मेल-फीमेल रिलेशन जैसे विषयों पर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने ओपीडी पर्ची पर लिखे शब्दों को लेकर भी बार-बार आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और असहज माहौल बनाया।

महिला कर्मचारियों का कहना है कि वे डॉक्टर के व्यवहार से मानसिक रूप से परेशान हैं और कार्यस्थल पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

महिला स्टाफ ने अपनी शिकायत की प्रतियां फतेहाबाद के डीसी, स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक, विभाग के एसीएस तथा महिला थाना पुलिस को भी भेजी हैं।

वहीं, मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल जांच प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जमीन से हटाया अवैध कब्जा : सुभाष पार्क के सामने 1058 गज भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

Array
|
जेसीबी से अतिक्रमण हटाते कर्मचारी।
जेसीबी से अतिक्रमण हटाते कर्मचारी।
नारनौल | जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के पॉश इलाके सुभाष पार्क के सामने स्थित सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग की सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गई चारदीवारी को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कि...
Continue Reading

नारनौल | समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश : लंबित शिकायतों के जल्द निपटारे पर जोर

Array
|
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज को लघु सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान के प्रति अधिक गंभीर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा लोगों की शिकायतों का मौके पर ह...
Continue Reading

रेवाड़ी | बच्चों से भरी स्कूल बस कैंटर से टकराई : सड़क हादसे में 13 छात्र और चालक घायल

Array
|
रेवाड़ी में कैंटर से टकराई बच्चों से भरी स्कूल बस, हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।
रेवाड़ी में कैंटर से टकराई बच्चों से भरी स्कूल बस, हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।
रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। राठ इंटरनेशनल स्कूल की बच्चों से भरी एक स्कूल बस की कैंटर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर सड़क पर पलट गया, जबकि बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। [c...
Continue Reading
Advertisement

Trending