निजामपुर | मंजूरी के बाद भी अधर में बाईपास निर्माण : जाम और धूल से परेशान व्यापारी व आमजन

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
मंजूरी के बाद भी नहीं बना निजामपुर मंडी बाईपास, जाम से लोग परेशान
मंजूरी के बाद भी नहीं बना निजामपुर मंडी बाईपास, जाम से लोग परेशान

निजामपुर | मनोहर सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने निजामपुर मंडी बाईपास को मंजूरी दी थी, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी आज तक बाईपास निर्माण के नाम पर एक ईंट तक नहीं लग पाई। आखिर किन कारणों और किन परिस्थितियों में यह परियोजना अधर में लटकी हुई है, इसका जवाब आज भी क्षेत्र की जनता जानना चाहती है।

बाईपास नहीं बनने के कारण निजामपुर मंडी में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। ताऊ देवीलाल चौक सहित मुख्य बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों और यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय दुकानदारों, ग्राहकों और आम लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है।

दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर उड़ने वाली धूल दुकानों के अंदर तक पहुंच रही है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं ग्राहक भी जाम और अव्यवस्थित यातायात के कारण बाजार आने से परेशान हैं। स्थानीय निवासी हरपाल, सत्यपाल, रामचंद्र जांगड़ा, संदीप ने बताया कि एंबुलेंस और मरीजों को ले जाने वाले वाहनों को भी कई बार जाम में फंसना पड़ता है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ जाती है।

ग्रामीणों और व्यापारियों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि लंबे समय से लंबित पड़े बाईपास निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाया जाए ताकि निजामपुर मंडी को जाम और प्रदूषण की समस्या से राहत मिल सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाछौद | पंचायत भवन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर : विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं | ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर उठाया लाभ

Array
|
बाछौद में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच
बाछौद में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच
बाछौद | पंचायत भवन में गेटवेल अस्पताल, नारनौल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. उमेश गुप्ता (एम.डी.) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने शिवि...
Continue Reading

निजामपुर | डीएचबीवीएन सब यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न : सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी

Array
|
निजामपुर सब यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न, बिरेंद्र कुमार बने प्रधान
निजामपुर सब यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न, बिरेंद्र कुमार बने प्रधान
निजामपुर। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) की निजामपुर सब यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव केंद्रीय परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुसार निजामपुर सबडिवीजन परिसर में सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया केंद्रीय परिषद के संयुक्त सचिव सुभाष र...
Continue Reading

निजामपुर | सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग तेज : सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन

Array
|
निजामपुर में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर CCTV कैमरे लगाने की मांग, बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
निजामपुर में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर CCTV कैमरे लगाने की मांग, बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
निजामपुर। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर नलवती विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बाजार, मुख्य रास्तों, शिक्षण संस्थ...
Continue Reading
Advertisement

Trending