नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 52 शिकायतें : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
नागरिकों की समस्याएं सुनते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नागरिकों की समस्याएं सुनते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।

नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के मौके पर समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर जिले में प्रभावी साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को लघु सचिवालय नारनौल में आयोजित विशेष समाधान शिविर में एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नारनौल समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं 52 शिकायतें, अधिकारियों को दिए निर्देश

नारनौल समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं 52 शिकायतें, अधिकारियों को दिए निर्देश

शिविर में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र (PPP) में त्रुटियां, प्रॉपर्टी आईडी की समस्याएं, बिजली-पानी आपूर्ति और पुलिस विभाग से संबंधित मामले शामिल रहे। एसडीएम ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को आमजन के और करीब लाना है, ताकि लोगों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर लघु सचिवालय और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, नगराधीश डॉ. मंगलसेन, डीएसपी सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में पत्रकारों की संख्या, उनकी मान्यता और सरकारी रिकॉर्ड को लेकर दायर एक सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन चर्चा का विषय बन गया है। गांव खटोटी निवासी सुरेंद्र पंडित ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत जिला जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ...
Continue Reading

नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के नव निर्वाचित प्रधान हरीश सैनी और उप प्रधान अरुण सैनी ने कॉलेजियम सदस्यों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनी सभा के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी तथा सभा के पूर्व प्रधान मास्टर जयप्रका...
Continue Reading

नारनौल | गांव गहली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : सिकंदर गहली बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अमूल्य

जिला ब्यूरो
|
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव गहली में माता सती वेलफेयर समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं पर्यावरण संरक्षक धर्म सिंह ने किया। इस दौरान माता सती स्थल पर नीम, बरगद, पीपल और ...
Continue Reading
Advertisement

Trending